News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर पुलिस विभाग की चाय पर चर्चा; चौकीदारों के घर जाकर इंस्पेक्टर ने पी चाय, बढ़ा रहे मनोबल

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 5, 2022  |  4:47 PM

1,315 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर पुलिस विभाग की चाय पर चर्चा; चौकीदारों के घर जाकर इंस्पेक्टर ने पी चाय, बढ़ा रहे मनोबल

कुशीनगर । पुलिस के अधिकारी चौकीदारों के घरों पर चाय पीने के लिए जा रहे हैं। अधिकारी चौकीदारों को उनके कामों को लेकर प्रेरित कर रहे हैं। उन्हें बताया जा रहा है कि अपराधों को कम करने के लिए चौकीदारों की भूमिका अहम होती है।

किसी भी विवाद की पहली सूचना पुलिस तक यही पहुंचाते हैं। इनकी जिम्मेदारी बड़ी होती है। इन्हें पुलिस महकमें से वह सम्मान और साहस नहीं मिल पाता था, जो इन्हें मिलना चाहिए। अब चाय पर चर्चा कार्यक्रम के माध्यम से इनका हौसला बढ़ा रहा है। चौकीदारों के घर पुलिस के अधिकारी पहुंच कर चाय पी रहे हैं। क्षेत्र की तमाम गतिविधियों पर चर्चा कर रहे है। बेहतर काम के लिए उन्हें पुलिस अधिकारी पुरस्कृत और सम्मानित भी कर रहे हैं।

क्षेत्र के बारे में ली गई जानकारी: इसी कड़ी में शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राजेंद्र कुमार सिंह ने थाना क्षेत्र के ग्राम प्रहरी नबीहासन के घर पहुंचे। उनसे हाल चाल पूछा और चाय पीते हुए क्षेत्र के तमाम गतिविधियों के विषय में जानकारी हासिल की।ग्राम प्रहरी के कामों की ओर ज्यादा बेहतर बनाए जाने के लिए विचार विमर्श किया। साथ ही कहा कि आप पुलिस विभाग के सबसे अभिन्न अंग हो। आपका उत्साह और स्वाभिमान बना रहे, इसके लिए पूरा पुलिस विभाग हर समय आपके साथ है। इंस्पेक्टर राजेन्द्र ने कहा, आत्मबल व हौसला बढ़ाने के उद्देश्य से ही इस कार्यक्रम को चलाया जा रहा। पुलिस कर्मी अपराध पर अंकुश लगाने और शांति व्यवस्था कायम रखने में भूमिका निभाएंगे।

बताते चले एडीजी गोरखपुर जोन गोरखपुर अखिल कुमार के दिशा निर्देशन में यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो काफी सुर्खियां बिटोर रहा है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking