कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा व एसपी धवल जायसवाल ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने सभी वार्डो का भ्रमण करके व्यवस्थाओ का हाल जाना साथ ही उपस्थिति पंजिका, ओपीडी, वार्ड,रजिस्टर और दवा स्टॉक देखा। उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक कसया डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी को निर्देश दिया कि बाहर की दवा नहीं लिखी जानी चाहिए साथ ही मरीजों का उचित इलाज करे।निरिक्षण के दौरान डीएम व एसपी ने अस्पताल मे मौजूद मरीजों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना।
इस दौरान स्वास्थ्य अधीक्षक कसया मार्कण्डेय चतुर्वेदी, डॉ संजय सिंह, सौरभ श्रीवास्तव, पिंटू पाण्डेय, डॉ मुकेश यादव, डॉ युसूफ समेत डॉक्टर व कर्मचारी मौजूद रहे।
पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…
रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…
हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…
कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…