कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान भवन, ऑक्सीजन मशीन की ख़राब रख-रखाव, बेड पर गन्दा चद्दर एवं साफ सफाई की कमी पाए जाने पर रोष प्रकट किया गया. जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकित्साधिकारी से डेंगू, मलेरिया, विडाल, रक्तचाप आदि के जांच एवं ओपीडी,, आईपीडी में आने वाले मरीजों में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार से प्रभावित मरीजों ईलाज की जानकारी ली गयी. इस दौरान प्रसव हेतु आयी महिला के परिजनों द्वारा (सुमन देवी के पति टुनटुन कश्यप द्वारा) बताया गया कि अस्पताल से कुछ दवा मिला है और लगभग एक हजार रुपया का दवा बाहर से खरीदना पड़ा है.
जिस पर जिलाधिकारी द्वारा प्रभारी चिकत्साधिकारी कसया को मरीज द्वारा बाहर से दवा खरीदने के सम्बन्ध में सम्बंधित चिकित्सक से स्पस्टीकरण प्राप्त कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया.
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…