खड्डा/कुशीनगर। खड्डा कस्वे में महावीरी डोल का जुलूस बुधवार की दोपहर बाद परंपरागत ढंग से कड़ी सुरक्षा के बीच निकला गया। जुलूस में विभिन्न अखाड़ों के सदस्यों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाया गया। तीन दिनों तक चलने वाले मेले का शुभारंभ मंगलवार की रात भगवान हनुमान के नेत्र दर्शन के साथ आरंभ हुआ।
खड्डा नगर के विभिन्न महावीरी डोल अखाड़ा समितियों द्वारा जुलूस हनुमानगढ़ी से परम्परागत रास्ते से सुवाष चौक पहुंची जहां मिलन कराया गया। हनुमान व हर-हर महादेव का गगनभेदी जयघोष से उपनगर गूंजता रहा। उत्साही युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखा खूब वाहवाही बटोरी। जुलूस में ढोल-नगाड़ों के धुन पर युवा थिरकते रहे। फलमंडी, जटाशंकर पोखरा, सुभाष चौक, रेलवे स्टेशन, थाना परिसर, फारम मोहल्ला होते हुए हनुमानगढ़ी से सभी प्रतिमाएं अपने-अपने पंडाल में ले जाई गईं। मंगलवार को प्रतिमाओं का नेत्र दर्शन विधायक विवेकानंद पांडेय, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. निलेश मिश्रा, भाजपा नेता दुर्गेश वर्मा, राकेश मद्धेशिया, सपा के सिराज अहमद, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संतोष जायसवाल आदि ने नेत्र दर्शन कराया। गुड्डू गुप्ता, गोविन्द गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…