News Addaa WhatsApp Group

स्व0 बिजेश्वरी देवी की स्मृति में जरूरतमंदों को भेंट की साड़ीयाँ

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 19, 2023  |  4:55 PM

348 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
स्व0 बिजेश्वरी देवी की स्मृति में जरूरतमंदों को भेंट की साड़ीयाँ

कसया/कुशीनगर। सर्वे भवन्तु सुखिनः की भावना के साथ रविवार को हाटा विकास खण्ड के चुरामन छपरा गांव में नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा स्व0 बिजेश्वरी देवी के पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति में परिजनों के सहयोग से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन कर 21 जरूरतमंदों को साड़ी व 5 ब्राह्मणों को अंगवस्त्र भेंट कर पौधरोपण किया गया।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद,...

श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुण्यात्मा के देवर सेवानिवृत्त सहायक निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल चतुर्भुज मिश्र ने कहा कि भाभी का दीन दुखियों विशेषकर महिलाओं के साथ सहज लगाव था। महिलाएं खुलकर अपनी बात उनसे कहती थीं और उनसे हर संभव मदद पाती थीं। उनके दिखाये रास्ते पर चलते हुए ही उनकी स्मृति में समाज और मानवता की रक्षा हेतु पौधरोपण और जरूरतमंदों को साड़ी भेंट किया गया है।देवर सुशील कुमार मिश्र ने कहा कि हमारी पहचान हमारे पूर्वजों से है लेकिन हम उन्हें भूलते जा रहे। सबको चाहिए कि अपने पूर्वजों की स्मृति में यथा सम्भव मानवीय कार्य करते रहें। यही पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।साड़ी पाकर महिलाओं के चेहरे पर सुकून का भाव और मन में बिजेश्वरी देवी के प्रति श्रद्धा सहज रूप से देखी जा सकती थीl उपस्थित लोगों का स्वागत अभय नारायण मिश्र, आभार आनंद नारायण मिश्र और कार्यक्रम का संचालन अमित नारायण मिश्र ने किया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान डिम्पल पांडेय, कृष्ण प्रताप पांडेय, रामजी, अखिलेश मद्देशिया, इलाही, राहुल, सत्यम, आशुतोष कुमार मिश्र, डा0 रागिनी तिवारी, नयी दिशा सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे। उपस्थित सभी ने पुण्यात्मा की प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर श्रद्धांजलि भेंट किया।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking