News Addaa WhatsApp Group

“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 5, 2026  |  10:27 PM

546 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से विभाग की छवि धूमिल करने में लगे हैं। ताजा मामला नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र का है, जहां तैनात एक दरोगा का अभद्र व्यवहार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो में दरोगा एक पीड़ित व्यक्ति से खुलेआम गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित अपनी समस्या बताने की कोशिश करता है, लेकिन दरोगा उसे फटकारते हुए अपमानित करते हैं। यह पूरी घटना पीड़ित द्वारा रिकॉर्ड कर ली गई, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

हालांकि इस वीडियो क्लिप को लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “न्यूज अड्डा” विश्वास नहीं करता। लेकिन वीडियो क्लिप सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है।

 

पीड़ित का कहना है कि उसकी बात सुनने के बजाय दरोगा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया और गालियां दीं। उसने कहा कि “अगर पुलिस ही इस तरह व्यवहार करेगी तो आम आदमी न्याय के लिए कहां जाएगा।” घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों में नाराजगी है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुलिस का ऐसा रवैया जनता के विश्वास को कमजोर करता है और इस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

मामले में जब संबंधित थाना और उच्चाधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया था। हालांकि सूत्रों की मानें तो मामले की जांच कराई जा सकती है।

संबंधित खबरें
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking