News Addaa WhatsApp Group

देवेंद्र सिंह चौहान को मिला उत्तर प्रदेश के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2022  |  6:27 PM

1,186 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
देवेंद्र सिंह चौहान को मिला उत्तर प्रदेश के डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार

आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को उत्तर प्रदेश के डीजीपी का पद भार दिया गया है। बता दें, उत्तर प्रदेश सरकार ने चौहान को वापस मांगा था। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इसके लिए स्वीकृति दे दी थी। डीएस चौहान को डीजीपी का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। इंटेलिजेंस और विजिलेंस का भी चार्ज बना रहेगा।

आज की हॉट खबर- “त्योहारों से पहले कच्ची शराब शराब के ठिकाने पर कड़ा...

बता दें, ACS होम अवनीश अवस्थी ने आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि देवेंद्र सिंह चौहान 1988 बैच के डीजी रैंक अफसर हैं। वह मेहनती और कुशल अधिकारी माने जाते हैं। बीते मार्च में ही महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत देवेंद्र सिंह चौहान फिलहाल केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) में महानिरीक्षक (आइजी) के पद पर तैनात थे। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश सरकार की मांग पर चौहान को उनके मूल कैडर में भेजने की स्वीकृति दे दी थी।

बता दें, उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रमुख मुकुल गोयल पर बुधवार को प्रशासनिक कार्रवाई की गई। उन्हें उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रमुख पद से हटा दिया गया। डीजीपी मुकुल गोयल पर अपने कर्तव्यों की कथित रूप से उपेक्षा करने और विभागीय कार्रवाई में रुचि ना लेने के कारण यह कार्रवाई की गई।

दरअसल, डीजीपी मुकुल गोयल ने जून 2021 में उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक के रूप में अपना कार्यभार संभाला था। प्रशासन का चाबुक चलने के बाद अब उन्हें DG नागरिक सुरक्षा के रूप में तैनात किया जाएगा। हालांकि तबादले के पीछे अभी तक कोई आधिकारिक कारण नहीं बताया गया है।

सूत्रों के मुतबिक, शासन द्वारा गोयल को अपने विभागीय कार्यों में कथित रूप से कम दिलचस्पी दिखाने और आदेशों की अवहेलना करने के कारण यह कार्रवाई करनी पड़ी है। डीजीपी मुकुल गोयल का नागरिक सुरक्षा के DG के रूप में तबादला करने के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं।

सबसे बड़ा कारण यह भी है कि पिछले महीने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित हुई एक बैठक में वो अनुपस्थित रहे थे। तब से यह कयास लगाए जा रहे थे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डीजीपी मुकुल गोयल से नाखुश हैं। बहरहाल इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद ये कयास यकीन में बदलती दिख रही है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking