News Addaa WhatsApp Group

दुदही: न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 21, 2023  |  6:21 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दुदही: न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता

कुशीनगर। दुदही विकास खंड के कोरया न्याय पंचायत की बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता कंपोजिट विद्यालय सरिसवा में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय गुरवलिया की टीम ओवरआल चैंपियन रही।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

ब्लाक व्यायाम शिक्षक अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खेल अनुदशकों की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में जूनियर स्तर 600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में अंकित खरवार, बालिका वर्ग में अमृता, 400 मीटर बालक वर्ग सुगन, बालिका अनन्या, 200 मीटर बालक वर्ग प्रियांश व बालिका वर्ग में पल्लवी, 100 मीटर बालक वर्ग में अंकित खरवार व बालिका वर्ग में अमृता प्रथम रहे। प्राथमिक स्तर के 400 मीटर बालक वर्ग में साहिल, बालिका वर्ग नगमा, 200 मीटर बालक वर्ग रिजवान, बालिका वर्ग राधिका, 100 मीटर बालक वर्ग समीर, बालिका वर्ग में रमिता व 50 मीटर बालक वर्ग में धीरज व बालिका वर्ग में गोल्डी प्रथम रहे। जूनियर स्तर बालक व बालिका वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में गुरवलिया जबकि प्राथमिक स्तर कबड्डी के बालक वर्ग में देवीपुर व बालिका वर्ग में गुवालिया की टीम विजेता रही। प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेन्द्र कुमार राय, जूशिसं के अध्यक्ष बांके बिहारी लाल ने सफल खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस दौरान अजय तिवारी, रजनीश प्रकाश गुप्ता, विनोद सिंह, महेश कुमार, समीर सिंह, राजीव कुशवाहा, शैलेंद्र प्रसाद, स्वतंत्र सिंह, संतोष प्रसाद, एजाज अहमद, राजीव कुशवाहा, नरेन्द्र सिंह, हिमांशु त्रिपाठी, नगीना प्रसाद आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking