कुशीनगर। कभी ऐसा भी हो जाता है,जिससे चर्चाओं की बजार गर्म हो चलाते है।ऐसा ही एक काम इस जिले के थाना खड्डा पर तैनात पुलिसकर्मियों ने उस समय कर दिया,जब सभी लोग रंग में सराबोर हो खुशियां मना रहे थे। पुलिसकर्मियों की इस सराहनीय कार्य से जहा जंगल में पनाह लिए जीव जन्तु सुरक्षित बच गए,तो बड़ा हादसे से आसपास के लोग बच गए।
मामला यह है की जहा होली के त्यौहार में पूरे आवाम सराबोर थे,जगह_जगह लोग रंगो में भींगते हुए फाग गा रहे थे,उसी समय खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत महादेवा गांव में मोती साहनी पुत्र गुलजार साहनी के दुकान में अचानक देखते ही देखते आग लग गई है, आग की लपटे मदनपूर जंगल के तरफ बढ़ गया। और आग जंगल में फैलने लगी।
आस पास के लोगो में अफरा तफरी मच गई, इसी बीच आग लगने की सूचना किसी ने प्रभारी निरीक्षक खड्डा अमित शर्मा को दिया,सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक ने घटना की जानकारी सालिकपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रमोद गौतम को दिया,उन्होंने बिना समय गवाए फौरन आरक्षी शशिकेश गोस्वामी,आरक्षी श्रवण यादव,आरक्षी चंदन यादव को साथ लेकर ग्रामीणों की सहयोग से आग में काबू पाने में जुट गए। साथ ही फायर सर्विस को सूचना देते हुए आग बुझाने में लगे रहे। काफी बड़े मशक्त के बाद आग पर काबू पा लिया गया, पुलिसकर्मियों ने अगर सक्रियता नही दिखाई होती,तो निश्चित ही जंगल में पनाह लिए जीव जंतुओं पर आज बुरा असर होता। लेकिन इस अग्निकांड में जंगल से कोई क्षति नहीं होने की खबर है। बहरहाल चहुओर पुलिस की इस सक्रियता की सराहना हो रही है।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…