News Addaa WhatsApp Group Join करें

ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का अड्डा! पटहेरवा पुलिस ने 205 फ्रूटी के साथ अंतरप्रांतीय तस्कर दबोचा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 21, 2026  |  7:43 PM

492 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ई-रिक्शा बना शराब तस्करी का अड्डा! पटहेरवा पुलिस ने 205 फ्रूटी के साथ अंतरप्रांतीय तस्कर दबोचा WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । जिले में अवैध शराब के निष्कर्षण, परिवहन और बिक्री पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पटहेरवा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक ई-रिक्शा में लदी 205 फ्रूटी “बंटी-बबली” देशी शराब के साथ एक अंतरप्रांतीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है।

आपके लिए और..- भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन...

पुलिस के अनुसार थाना पटहेरवा क्षेत्र में संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, तभी एक ई-रिक्शा को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ई-रिक्शा में छिपाकर ले जाई जा रही भारी मात्रा में देशी शराब बरामद हुई। मौके से पुलिस ने तस्करी में लिप्त अभियुक्त मनीष पाठक पुत्र घनश्याम पाठक, निवासी ग्राम अरना, थाना मसरख, जनपद छपरा (बिहार) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना पटहेरवा पर मु0अ0सं0 11/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

बोली पुलिस…!

इस विषय में थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र कुमार राय का कहना है कि शराब बिहार ले जाए जाने की आशंका है और मामले की गहन जांच की जा रही है। अभियान के तहत आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस विषय में मु0अ0सं0 11/2026, धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया हैं।

यहां बताना चाहूंगा कि इस कामयाबी को दिलाने में थानाध्यक्ष धीरेन्द्र राय, थाना पटहेरवा,उप निरीक्षक अनुपराग यादव,उप निरीक्षक सच्चिदानन्द यादव
,हेड कांस्टेबल रामानन्द चौहान,आरक्षी राजन जायसवाल की अहम रोल रही हैं। पटहेरवा पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking