News Addaa WhatsApp Group Join करें

सरस्वती पूजा पर पुलिस का सख्त संदेश: शांति, सौहार्द और अफवाहों से दूरी जरूरी : शुभम द्विवेदी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 21, 2026  |  7:46 PM

350 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सरस्वती पूजा पर पुलिस का सख्त संदेश: शांति, सौहार्द और अफवाहों से दूरी जरूरी : शुभम द्विवेदी

कुशीनगर। मां सरस्वती की पूजा को लेकर बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए थाना तरयासुजान अंतर्गत पुलिस चौकी तीनफेड़िया के प्रांगण में सरस्वती पूजा आयोजकों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

बैठक को संबोधित करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी तीनफेड़िया शिवम कुमार द्विवेदी ने कहा कि सरस्वती पूजा ज्ञान, अनुशासन और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। इस पर्व को सभी लोग शांति पूर्वक माहौल में मनाएं और मां सरस्वती से ज्ञान अर्जन की कामना करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

चौकी प्रभारी ने आयोजकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध सूचना या अफवाह पर ध्यान न दें। सूचना की सत्यता जानने के लिए प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान, अपने हल्के के आरक्षी अथवा सीधे पुलिस चौकी से संपर्क करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिस 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद है और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि पुलिस की नजर सोशल मीडिया पर लगातार बनी हुई है। यदि कोई व्यक्ति भ्रामक, धार्मिक उन्माद फैलाने वाला या समाज में तनाव पैदा करने वाला पोस्ट करता पाया गया, तो उसके विरुद्ध तत्काल कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद आयोजकों ने पुलिस को सहयोग का भरोसा दिलाया और शांति, सौहार्द के साथ सरस्वती पूजा मनाने की प्रतिबद्धता जताई।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking