News Addaa WhatsApp Group

ईद व रामनवमी को लेकर तरयासुजान थाने में पीस कमेटी की बैठक, सीओ जयंत यादव व इंस्पेक्टर राम सहाय चौहान ने दिया भाईचारे का संदेश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 14, 2026  |  7:17 PM

220 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ईद व रामनवमी को लेकर तरयासुजान थाने में पीस कमेटी की बैठक, सीओ जयंत यादव व इंस्पेक्टर राम सहाय चौहान ने दिया भाईचारे का संदेश

कुशीनगर। शनिवार को जनपद के तरयासुजान थाना परिसर में आगामी त्यौहार ईद व रामनवमी को शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव ने की, जबकि प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान राम सहाय चौहान की मौजूदगी में क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ विस्तृत चर्चा की गई।

आज की हॉट खबर- कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन...

 बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी जयंत यादव ने कहा कि त्यौहार आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक होते हैं। सभी लोग मिल-जुलकर और सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने-अपने पर्व मनाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पुलिस प्रशासन त्यौहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि कोई भी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी, पूर्व में जैसे त्यौहार मनाए जाते रहे हैं उसी परंपरा के अनुसार इस बार भी त्यौहार मनाया जाएगा।

  प्रभारी निरीक्षक राम सहाय चौहान ने बैठक में मौजूद सभी धर्मों के लोगों से शांति और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर त्यौहार समाज में प्रेम और एकता का संदेश देता है, इसलिए सभी लोग आपसी सद्भाव बनाए रखें। उन्होंने लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि यदि किसी प्रकार की सूचना या समस्या हो तो सीधे उन्हें मोबाइल पर अवगत कराएं, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।

बैठक में मौजूद लोगों से भी त्यौहार को लेकर किसी प्रकार की समस्या के बारे में पूछा गया, लेकिन सभी ने एक स्वर में कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है और सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ त्यौहार मनाएंगे। इस दौरान क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 
आगामी त्यौहारों को लेकर पीस कमेंटी की बैठक सम्पन्न 

हाटा कुशीनगर, शनिवार को स्थानीय कोतवाली में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता व क्षेत्राधिकारी कसया कुंदन…

सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन
सांसद-विधायक ने किया हाटा–देवरिया मार्ग चौड़ीकरण कार्य का भूमिपूजन

हाटा कुशीनगर: हाटा–देवरिया जिला मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमिपूजन शनिवार को…

कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे
कुहासे का कहर: सलेमगढ़ में ट्रेलर-डीसीएम की जोरदार भिड़ंत, तीन चोटिल … जाम से हाफ रहा हाईवे

सलेमगढ़, कुशीनगर। मार्च महीने में अचानक आए कुहासे ने शनिवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग…

महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी
महिलाओं का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं -जनक नंदिनी

खड्डा/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने शुक्रवार को खड्डा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking