News Addaa WhatsApp Group Join करें

एक छत, एक केक, एक संदेश: मिश्रा परिवार ने संयुक्त जन्मोत्सव मना कर समाज को दी एकता और सादगी की नसीहत

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 30, 2026  |  7:58 AM

455 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एक छत, एक केक, एक संदेश: मिश्रा परिवार ने संयुक्त जन्मोत्सव मना कर समाज को दी एकता और सादगी की नसीहत WhatsApp
Responsive image

सलेमगढ़, कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा मुकुन्दपुर में गुरुवार, 29 जनवरी को मिश्रा परिवार ने सामाजिक एकता, पारिवारिक सौहार्द और सादगी का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। आज के समय में जहाँ परिवार और समाज में लगातार विभाजन की बातें सामने आ रही हैं, वहीं मिश्रा परिवार के संभ्रांत लोगों ने दो बच्चों का संयुक्त जन्मोत्सव मना कर समाज को एक सकारात्मक संदेश दिया।
अक्सर यह कल्पना करना कठिन होता है कि अलग-अलग परिवारों के बच्चे एक साथ जन्मदिन मना सकते हैं, लेकिन मिश्रा परिवार ने यह सिद्ध कर दिया कि आपसी प्रेम, समझ और रिश्तों की मजबूती से सब कुछ संभव है। सत्य को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं होती—और यही सत्य आज इस जन्मोत्सव में देखने को मिला।
बताते चलें कि आज सकक्षम मिश्रा (पुत्र श्री राम मिश्रा) वरिष्ठ पत्रकार एवं परी कुमारी (पुत्री श्री श्याम मिश्रा) का जन्मदिवस एक ही दिन था। परिवार के बुजुर्गों और अभिभावकों ने आपसी सहमति से निर्णय लिया कि दोनों बच्चों का जन्मोत्सव एक ही स्थान, एक ही छत के नीचे सादगीपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। इसी निर्णय के तहत संयुक्त केक काटा गया, सम्मानित अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सभी के लिए मिष्ठान और भोजन की व्यवस्था की गई।
इस अनोखी पहल की गांव-जवार में खूब चर्चा रही। उपस्थित सभी अतिथियों, परिजनों और ग्रामीणों ने इस निर्णय की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक सीख बताया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि फिजूलखर्ची पर रोक लगाकर भी खुशी को साझा किया जा सकता है। जहाँ आज भाई-भाई में विवाद की खबरें आम हैं, वहीं यहाँ भतीजा और भतीजी एक साथ जन्मोत्सव मना कर मिसाल बने।
मिश्रा परिवार के बड़े-बुजुर्गों की भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। चार भाइयों का यह संयुक्त परिवार आज भी अपने चाचा के मार्गदर्शन में एकजुट है, जिसकी कुल संख्या लगभग 28 सदस्यों की है। परिवार के सभी सदस्य एक साथ भोजन, पर्व-त्योहार और खुशियाँ बड़े ही रमणीक वातावरण में मनाते हैं। इस पारिवारिक एकता में महिलाओं की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण है, जो अपनी व्यक्तिगत तकलीफों को नजरअंदाज कर परिवार को जोड़े रखने में अहम योगदान देती हैं और छोटे-मोटे विवादों को घर के भीतर ही सुलझा लेती हैं।

आपके लिए और..- WhatsApp पर भूलकर भी न भेजें ‘NO’ रिप्लाई! खाली हो...

जन्मोत्सव कार्यक्रम में परिवार के दादा भूप मिश्रा, बड़ी मां ज्ञानती देवी, भानु प्रताप मिश्रा, पूनम देवी, राम मिश्रा, सीमा देवी, श्याम मिश्रा, नीलम देवी, पृथ्वीराज, मनीष मिश्रा, शिखा कुमारी, अर्पित, काजल, साक्षी सहित समस्त परिजन एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने मिष्ठान और भोजन का आनंद लिया तथा बच्चों के दीर्घायु, उज्ज्वल भविष्य और सफलता की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।
निस्संदेह, मिश्रा परिवार की यह पहल न केवल गांव बल्कि पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है, जो बताती है कि एकता, प्रेम और सादगी से ही मजबूत परिवार और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई
भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग उठाने पर कुंवर आरपीएन सिंह को विश्व भोजपुरी सम्मेलन ने दी बधाई

कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…

एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking