News Addaa WhatsApp Group

खड्डा व भीमनगर के बिजली संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 3, 2022  |  8:46 PM

522 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा व भीमनगर के बिजली संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
  • बीते तीन माह से मानदेय नहीं मिलने से नाराज़ हैं संविदाकर्मी
  • बच्चों की पढ़ाई व घर का खर्चा चलाना हो रहा है मुश्किल-संविदाकर्मी

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा व भीमनगर विद्युत उपकेंद्र के संविदाकर्मियों ने बीते तीन माह से वेतन न मिलने को लेकर उत्तरप्रदेश विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले बुधवार को बिजली उपकेंद्रों पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। संविदा कर्मचारियों ने विभाग से शीघ्र वेतन दिलाने की मांग की है।

आज की हॉट खबर- कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन...

खड्डा व भीमनगर (छितौनी) के विद्युत विभाग के संविदाकर्मी अभिषेक चौहान, धर्मेन्द्र शर्मा, रविन्द्र कुमार, दुर्गेश खरवार, अश्वनी पाण्डेय, श्रीकांत प्रसाद, महेन्द्र चौहान, उग्रसेन, अमित कुमार, अनिल चौधरी, मनोज गुप्ता, विनोद पटेल, नितेश विश्वकर्मा, हृदेश शर्मा, उमेश कुमार आदि ने बताया कि हम लोग समय से बिजली विभाग में अपनी ड्यूटी निभाते हैं लेकिन बीते तीन माह से हमको मानदेय नहीं मिला है जिसके कारण घर का खर्चा व बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो गई है। कई बार मानदेय के लिए अधिकारियों से कहा गया लेकिन सिर्फ मौखिक आश्वासन मिलता रहा है। मानदेय नहीं मिलने से हम लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं जिसके कारण बुधवार से सभी अपने- अपने उपकेंद्र पर कार्य बहिष्कार कर रहे हैं। संविदा कर्मचारियों ने बुधवार को खड्डा व भीमनगर विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन करते हुए कार्य बहिष्कार कर विभाग से शीघ्र मानदेय देने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी होने तक कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। बिजली विभाग में कार्यरत संविदाकर्मियों ने पत्र भेजकर अधीक्षक अभियंता एवं मुख्य अभियंता को भी मानदेय के संबंध में अवगत कराया है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking