News Addaa WhatsApp Group

एनएच-727बी नाला निर्माण से सरिया चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार; पिकप समेत 3 कुंतल सरिया बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 5, 2026  |  3:32 PM

708 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एनएच-727बी नाला निर्माण से सरिया चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार; पिकप समेत 3 कुंतल सरिया बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज से रकबा राजा (बिहार बॉर्डर) तक एनएच-727बी पर चल रहे नाला निर्माण कार्य से सरिया चोरी के मामले में पटहेरवा पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई करीब तीन कुंतल सरिया तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया है।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज राकेश प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष पटहेरवा धीरेन्द्र राय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मामले में थाना पटहेरवा पर मु0अ0सं0 03/25, धारा 306/317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त प्रभु पुत्र सुखदेव को नाला निर्माण स्थल की देखरेख की जिम्मेदारी दी गई थी। आरोप है कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर निर्माण कार्य में प्रयुक्त होने वाली सरिया की चोरी की। साइट इंचार्ज की शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी कर रकबा राजा क्षेत्र से तीनों आरोपियों को चोरी का सामान पिकअप वाहन से ले जाते समय दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रभु पुत्र सुखदेव व रम्भू पुत्र सुखदेव निवासी जगदीशपुर थाना सेवरही तथा रामचन्द्र पुत्र मक्खन निवासी घघवा जगदीश थाना तरया सुजान, जनपद कुशीनगर शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से करीब 20 हजार रुपये मूल्य की तीन कुंतल सरिया और लगभग 10 लाख रुपये कीमत की पिकअप वाहन संख्या यूपी 57 टी 4793 बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि तीनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking