हाटा/कुशीनगर। प्रबुद्ध जन समाज के प्रेरक और दिशानिर्देशक के साथ ही समाज के प्रहरी भी हैं। जिस समाज में प्रबुद्ध जन की जितनी अधिक सक्रियता और सहभागिता होती है वह समाज उतना ही उन्नत और सुखी होता है। सभ्य समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। राष्ट्र को जब भी उचित दिशा की जरूरत पड़ती है तब प्रबुद्ध वर्ग ही उचित मार्गदर्शन करता है। किसी भी राष्ट्र में सशक्त सरकार प्रबुद्धजनों की सहायता से ही चलाई जा सकती है। ये बातें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने बुधवार को स्थित श्री नाथ संस्कृत महाविद्यालय में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में कहीं।
उन्होंने प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विकास और राष्ट्रवाद के मुद्दों को लेकर जनता के बीच में जाती है। कहा कि हमारी सरकार समाज और देश हित को ध्यान में रखकर निर्णय लेती है। केंद्र की मोदी सरकार आने के बाद से पिछले सात वर्षों में देश के किसी हिस्से में आतंकवादी घटनाएं नहीं हुईं साथ ही नक्सलियों के सिंडीकेट को भी तोड़ दिया गया है। दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब अपराध मुक्त होने की ओर अग्रसर है। प्रदेश में योगी सरकार ने रिकॉर्ड टीकाकरण करवाया और करो ना में हमारी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य से विकसित राज्य बनने की ओर तेजी से अग्रसर हुआ है।
कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, नंदकिशोर नाथानी, सेवानिवृत्त शिक्षकअनिरुद्ध मिश्र,जगदीश तिवारी,रामधार तिवारी, नागेश्वर पति त्रिपाठी,राजेश चतुर्वेदी,मिथलेश तिवारी,मनोज चौबे, हरिशंकर पांडेय,अरुण पांडेय, राधेश्याम शुक्ला, अनिरुद्ध मिश्र आदि मौजूद रहे।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…