News Addaa WhatsApp Group

एसआरपीएन के छात्र- छात्राओं ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे

Ram Bihari Rao

Reported By:

Dec 24, 2024  |  5:47 PM

28 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
एसआरपीएन के छात्र- छात्राओं ने धूमधाम से मनाया क्रिसमस डे

रामकोला/कुशीनगर। रामकोला नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 चित्रगुप्त नगर (धुआंटिकर) स्थित एसआरपीएन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को क्रिसमस डे को बड़े ही धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य एवं अध्यापकों तथा छात्र-छात्राओं ने केक काटकर प्रभु यीशु के जन्म दिवस पर केक काटा और खुशियाँ मनाई। छात्रों ने क्रिसमस पर गीत व नृत्य तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत की।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

क्रिसमस डे के एक दिन पूर्व एसआरपीएन स्कूल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल के डायरेक्टर डॉक्टर अरुण श्रीवास्तव ने प्रभु यीशु के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि क्रिसमस ईसा मसीह के जन्म से जुड़ा हुआ है। हम लोगों को प्रभु यीशु के बताए गए शांति मार्ग पर चलना चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य मोहन राव ने कहा कि प्रभु यीशु का जन्म मनुष्य के जीवन के लिए एक उदाहरण है। उनका जन्म अंधकार से उजाले की ओर बढ़ने का एक संदेश है। प्रभु यीशु के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों ने स्कूल परिसर में कई किस्म के फूल लगाए। कक्षा 8 की छात्रा अंशिका गुप्ता ,कक्षा 7 की छात्रा साक्षी शुक्ला और आंचल गुप्ता ने भी प्रभु यीशु और मरियम के जीवन पर भाषण दिया।

इस दौरान शिक्षिका अनुष्का मणि त्रिपाठी, दिव्या ,शिप्रा श्रीवास्तव, प्रिया राय,शिवांगी मणि त्रिपाठी, हैप्पी राय, शिप्रा चौधरी, वर्षा मिश्रा, शिक्षक विनय श्रीवास्तव, शैलेश, धीरज राय, वाजिद अली, बिंदु, उर्मिला आदि सहित सभी छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही।

 

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking