News Addaa WhatsApp Group

आस्था: मठिया खुर्द (बाबू टोला) में भजन-कीर्तन व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Nov 22, 2023  |  3:20 PM

53 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
आस्था: मठिया खुर्द (बाबू टोला) में भजन-कीर्तन व विशाल भंडारे का हुआ आयोजन

कुशीनगर । पडरौना विकासखण्ड के ग्राम सभा मठिया खुर्द बाबू टोला स्थित ब्रह्म स्थान के परिसर में ग्रामीणों के द्वारा कीर्तन-भजन का आयोजन किया गया। ग्रामीणों के द्वारा सुंदर पंडाल का निर्माण कर फूलों से सजाया गया। यह दुल्हन की तरह सुंदर और आकर्षक लग रहा है। जिसमें पंडित शम्भू जी के शुद्ध मंत्रोच्चार के बाद पूजा अर्चना की गई।

कीर्तन मंडलियों के द्वारा अपने साजबाज के साथ 24 घंटे के लिए महामंत्र हरेराम हरेराम राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे की मंत्र अष्टयाम शुरु की गई।जिसे देखने और पूजा अर्चना को लेकर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ लग गई। फिल्मी गीतों पर आधारित भक्ति गीतों मंत्र से इलाके में वातावरण शांत माहौल में बदल गया हैं। खासकर शाम के समय में पूजा अर्चना एवं आरती के समय मे समाज के बच्चे, बुजूर्गों एवं महिला तथा पुरुषों की भीड़ उमड़ पड़ी हैं। ग्रामीणों ने कहा कि ब्रह् स्थान के परिसर में कई सालों पूजा किया जाता हैं। कीर्तन के समापन पर विशाल भंडार का भी आयोजन किया जाता है।

मौके पर पूर्व प्रधान रामआसरे सिंह, बृज भूषण पांडेय, बृजेश सिंह, सुनील सिंह, परमहंस सिंह, विनोद सिंह, राजू सिंह, राकेश सिंह, विनय कुमार पांडेय, रामनरेश राव, रामप्रताप राव, सतीश सिंह, अमन सिंह, सोनू सिंह, महेश शर्मा, ठाकुर जायसवाल, धर्मेंद्र चौधरी, सुरेश राव, ऋषिकेश पांडेय, गंगाधर पांडेय, प्रेमनारायण सिंह, मनीष पांडे, दुर्गा पांडेय, रामप्रवेश राव, लल्लन राव, कैलाश गुप्ता, अशोक राव, उत्तिम राव, अवधेश राव, लालजी पटेल, कन्हई गुप्ता, टुनटुन गुप्ता, नन्हकू राव, विजय प्रताप राव, लल्लन पटेल सहित सैकड़ो श्रद्धालू भक्त शामिल थे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking