News Addaa WhatsApp Group

सपा के पूर्व जिला सचिव के पिता व स्थानीय राजनीति में वर्चस्व के धनी गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर पंचतत्व में हुए विलीन

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 16, 2024  |  8:32 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सपा के पूर्व जिला सचिव के पिता व स्थानीय राजनीति में वर्चस्व के धनी गन्ना समिति के पूर्व डायरेक्टर पंचतत्व में हुए विलीन

रामकोला/कुशीनगर । स्थानीय राजनीति में दशकों अपना दबदबा बनाये रखने वाले और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाले रामकोला कस्बा निवासी 85 वर्षीय विश्राम गोविन्द राव रविवार को पितृ दिवस के दिन पंचतत्व में विलीन हो गये।

प्राप्त समाचार के अनुसार श्री गोविन्द राव काफी दिनों से अस्वस्थ थे और रविवार को भोर में उनकी मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार विश्राम गोविन्द राव खेतान चीनी मिल सोसायटी के डायरेक्टर, जनता इण्टर कालेज रामकोला के उपाध्यक्ष, नगर पंचायत रामकोला के उपाध्यक्ष एवं कुछ समय के लिए कार्यवाहक अध्यक्ष तथा लगातार कई बार साधन सहकारी समिति रामकोला के अध्यक्ष भी रहे। यही नहीं लगातार 35 वर्षो तक मां काली मंदिर (नगर) रामकोला के सभासद भी रहे। हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक के साथ ही ज़ुबान के पक्के व बेदाग छवि के धनी थे। ईमानदार छवि के रूप में जाने जाते थे, अन्याय के खिलाफ मुखर विरोध चाहे उनका अपना ही क्यूं न हो करते थे। उनके मृत्यु से स्थानीय लोग शोकाकुल है। उनके ज्येष्ठ पुत्र राजेश्वर गोविन्द राव सपा के पूर्व जिला सचिव ने मुखाग्नि दी।

पंचतत्व में विलीन के दौरान पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह, पूर्व विधायक मदन गोविन्द राव, पूर्व चेयरमैन अजय गोविन्द राव, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, पूर्व चेयरमैन महेंद्र गोंड, उमेश गोंड, ब्लाक प्रमुख रामकोला द्विग्विजय सिंह लक्ष्मण , पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवशंकर यादव, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संजय यादव, पत्रकार मोहन राव, जनार्दन यादव आशुतोष गो राव, राकेश गोविन्द राव, विनोद गोविन्द राव ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेश्वर सिंह उर्फ पहुना बाबू , सत्यपाल गोविन्द राव, सत्यवंत गोविन्द राव ,परसुराम सिंह, उमेश मल्ल, राजू सिंह, राहुल गोविंद राव,रमन शाही ,सभासद मैनुद्दीन, जुल्फिकार, आजम ,अलीहसन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे तथा उनके निधन पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त किये।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking