News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर: सम्मान समारोह आयोजित कर बैंक अपने ग्राहकों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 9, 2023  |  6:56 PM

337 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: सम्मान समारोह आयोजित कर बैंक अपने ग्राहकों को अंग वस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित 

कसया/कुशीनगर। एचडीएफसी बैंक शाखा फाजिलनगर के द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में रविवार की रात में अपने ग्राहकों को अंग वस्त्र और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया और वहां मौजूद ग्राहकों को बैंक के बिजनेस और बिशेषताओ को बताया गयाl 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त आरटीओ अजय कुमार तिवारी ने कहा कि बैंक के सौजन्य से अपने बड़े उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए समय-समय पर उनको सम्मानित किया करता हैl  उन्होंने कहा कि बैंक शाखा प्रबंधक द्वारा क्षेत्र के उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए और कई कार्य किया जा रहा है, जो सराहनीय रहता हैl   शाखा प्रबंधक बृजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि हमारी बैंक उपभोक्ताओं को सहूलियत के लिए कई योजनाएं चला रही है, जिससे ग्राहकों को कोई लेन- देन में दिक्कत न हो, तथा  हमारा प्रयास रहता है कि हमारे उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार के  परेशानी का सामना न करना पड़ेl  इस दौरान 40 बड़े उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए अंग वस्त्र और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गयाl 

कार्यक्रम की अध्यक्षता के पी सिंह व संचालन मजिबुल्लाह राही ने कियाl  आभार मिथिलेश कुमार राव ने आये सभी अतिथियों और आगुंतकों के प्रति प्रकट किया l इस दौरान राजन शुक्ला, संजय मणि त्रिपाठी, बिजय यादव, दिबतेश, सौरभ,मोनू इराकी,विनय पांडेय, मिथलेश राव, सत्यप्रकाश राव, शमशाद खान, डिम्पल पांडेय,मनोज यादव, अमित राव आदि मौजूद रहेl

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking