News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर: डीएम और सीडीओ ने किया पर्यटन स्थलीयों पर कार्य प्रगति का निरिक्षण 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 6, 2023  |  2:53 PM

49 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: डीएम और सीडीओ ने किया पर्यटन स्थलीयों पर कार्य प्रगति का निरिक्षण 
  • डीएम ने खंड विकास अधिकारी फाजिलनगर  पर चार्ज शीट व तकनीकी सहायक को बर्खास्तगी के दिए निर्देश

कसया/कुशीनगर । डीएम कुशीनगर रमेश रंजन और सीडीओ गूंजन द्विवेदी ने फाजिलनगर विकास खण्ड क्षेत्र के विभिन्न पर्यटन स्थलियो पर हो रहे  प्रगति कार्य व नवनिर्मित नगरपंचायत कार्यालय भवन का  औचक  निरीक्षण आज मंगलवार को किया l

निरिक्षण के दौरान डीएम श्री रंजन ने नवनिर्मित नगर पंचायत कार्यालय भवन में विद्युत कनेक्शन, फर्नीचर, की उपलब्धता सुनिश्चित कर यथाशीघ्र कार्य शुरू करने का ईओ नगर पंचायत राम बदन यादव को  निर्देश दिए ।इसी क्रम में बुद्ध गमन मार्ग सुमही  बुजुर्ग पर्यटन स्थल का निरिक्षण करते हुए खंड विकास अधिकारी फाजिलनगर पर चार चारशीट  व तकनीकी सहायक को बर्खास्तगी के निर्देश दिए तथा  निर्माणाधीन कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का आदेश व निर्देश दिया ।निरीक्षण के क्रम में चौरा बदुराव मार्ग से सुमही बुजुर्ग मार्ग के विशेष मरम्मत कार्य(लोक निर्माण विभाग) का निरीक्षण किया गया तथा  कार्य की प्रगति संतोषजनक नहीं होने पर उपायुक्त मनरेगा व खण्ड विकास अधिकारी फाजिलनगर को फटकार लगायी तथा  कार्य को यथाशीघ्र पूरी करने का  निर्देश दिए ।इसी क्रम में कट्या मैनुद्दीन में मिनी स्टेडियम के निर्मित कार्यों का निरीक्षण किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए l

इस दौरान अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा,उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव,वरिष्ठ लिपिक नगर पंचायत फाजिलनगर शुभम मिश्रा, रंजीत सिंह, लोकनिर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सहित सभी सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l  

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking