News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर: वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच हुई शिवप्रतिमा की स्थापना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2023  |  6:47 PM

63 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: वैदिक मन्त्रोंच्चार के बीच हुई शिवप्रतिमा की स्थापना

कसया/कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के लक्ष्मीपुर महंथ में नर्वदेश्वर मंदिर प्रांगण चल रहे श्रीश्री 1008 रूद्र महायज्ञ के पांचवे दिन मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिविधान से शिवलिंग तथा शिवप्रतिमा की स्थापना की गई। भक्तों के जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया |

ग्रामसभा के स्थित नवनिर्मित नर्वदेश्वर महादेव मंदिर परिसर में एक सप्ताहकीय रूद्र यज्ञ के दौरान मंदिर में भगवान औघड़दानी की मूर्ति व शिवलिंग की स्थापना के साथ ही क्षेत्र के शिव मंदिरो की परिक्रमा कराई गई। भगवान शिव के शिवलिंग व मूर्ती की परिक्रमा मंदिर परिसर से शुरु होकर रहसू बाजार नदवाबिशुनपुर, बकुलहर, बेइली, धनहा, जौरा बाजार होते हुये पुन: मंदिर परिसर में आकर समाप्त हुई |

दूरदराज से आए भारी संख्या में आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को धन्य किया। इस अवसर पर आयोजक राजेश गिरी उर्फ मोहन,मनी देवी सुमित्रा देवी,रविंद्र सिंह, सुदामा देवी,सुरेंद्र सिंह,सुनीता सिंह ,देवानंद गिरी, अमरेश सिंह,राजू गिरी, लालजी सिंह, ऋतिक रंजीत आर्या, करन सिंह,शत्रुमर्दन गिरी, अजय गिरी, महेश गिरी, सूर्य प्रताप सिंह, तेजप्रताप गिरी विकास गोंड उत्तम प्रजापति, संतोष सिंह आदि लोग मौजूद रहे |

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking