News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर: कनौरा ने भरौटा को फाइनल मुकाबले में हराकर जीती ट्राफी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 25, 2023  |  4:10 PM

604 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: कनौरा ने भरौटा को फाइनल मुकाबले में हराकर जीती ट्राफी

कसया/कुशीनगर। फाजिलनगर क्षेत्र के कनौरा में आयोजित क्षेत्रिय स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में युवा क्रिकेट कनौरा ने भरौटा क्रिकेट क्लब को दो विकेट से हराकर ट्राफी जीत लिया।

आज की हॉट खबर- IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी...

टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का क्षेत्रीय स्तरीय फाइनल मैच मंगलवार को संपन्न हो गया। कनौरा के मैदान में आयोजित इस मैच में युवा क्रिकेट कनौरा ने अंतिम ओवर के आखिरी गेंद पर दिवाकर ने छक्का लगाकर 105 रन के लक्ष्य को हासिल कर लिया। कनौरा युवा क्रिकेट क्लब के कप्तान के 3 चौके और एक छक्के से बनाये गए 22 रन और चार विकेट लेने पर इस प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच चुना गया। कनौरा के तरफ से सिंटू यादव 15 रन, आशिफ अंसारी 15 रन और दिवाकर ने 9 रन बनाए। इसके पहले जिला कनौरा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में भरौटा की टीम ने 5 विकेट खोकर 104 रन बनाए। कनौरा के तरफ से कप्तान भोला यादव ने 4, अवधेश ने एक और अंकित ने एक विकेट किया। भरौटा के कप्तान सोनू ने 30 गेंदों पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 57 रन बनाए। उन्हें मैन आफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया।अभिषेक ने17 रन, प्रद्युमन 9 रन जबकि दुर्गेश ने 8 रन बनाए।भरौटा के तरफ से राजकुमार ने 3 और अनिल ने एक विकेट लिए। मैच के रेफरी राजू और आविद रहे जबकि स्कोरर राहुल और कमेंटेटर अकरम शेख रहे।

जिला पंचायत प्रतिनिधि डॉ शुभम यादव खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त मैच की शुरुआत कराई। इस दौरान पूर्व प्रधान नगई यादव, अजय यादव, राहुल, असरफ, हरिकेश, इम्तियाज, रजनीश पांडेय आदि हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित रहे

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking