फाजिलनगर/कुशीनगर। जिले के फाजिलनगर कस्बे से सटे जोगिया जनूबी पट्टी में संस्कृतियों के संवर्ध्दन और संरक्षण के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी लोकरंग महोत्सव 2023 का भव्य आयोजन होने जा रहा है।आगामी होने वाली दो दिवसीय लोकरंग कार्यक्रम को लेकर आयोजन समिति की एक बैठक हुई।जिसमें इस साल होने वाली लोकरंग कार्यक्रम का आयोजन आगामी 15 व 16 अप्रैल 2023 को कराने का निर्णय लिया गया।
आयोजन समिति के अध्यक्ष सुभाष चन्द्र कुशवाहा ने बताया कि सांस्कृतिक भड़ैती और फूहड़पन के विरुद्ध एक आवाज़ को सामने लाने के प्रयास में पिछले 16 वर्षों से लोकरंग संस्था इसे अभियान के तौर पर जनता के बीच प्रदर्शित कर रही है।जिसमें गाजीपुर के कलाकारों द्वारा उनकी मनमोहित प्रस्तुति दर्शकों को प्रभावित करती रही है।साथ ही उन्होंने आगे कहा कि आयोजन की खास बात इस बार यह है कि इस बार आयोजन कार्यक्रम में देशभर से कलाकारों का भाग लेने के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के कलाकारों के अतिरिक्त हॉलैंड और स्पैन से भी कलाकार व अतिथि सहित भाग लेंगे।
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…
मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…