कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में नव जीवन मिशन स्कूल, कसया में रसायनशास्त्र के शिक्षक कृष्ण कुमार मिश्र ने जन्मदिन के अवसर पर नगर पालिका परिषद, कुशीनगर के वार्ड नं. 25 गायत्रीपुरम में पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण नीम के पौधे का रोपण कर जन्मोत्सव मनाया एवं नयी दिशा के कार्यों की सराहना करते हुए आर्थिक सहयोग भी किया। कृष्ण कुमार ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से संस्था से जुड़े हुए हैं और पौधरोपण संग जन्मोत्सव से प्रभावित होकर पिछले तीन वर्ष से अपने व परिजनों के जन्मदिन पर संस्था के साथ पौधरोपण कर रहे हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित सुधाकर द्विवेदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में संस्था का कार्य अनुकरणीय है और सदस्यों द्वारा लोगों के घर घर जाकर पर्यावरण संरक्षण हेतु जागरूक करने और पौधे लगाने की जितनी प्रशंसा की जाय कम है। उन्होंने कहा कि घर घर लगने वाले पौधे उचित देख भाल से बच रहे।इस अवसर पर अखिलेश चतुर्वेदी, डॉ0 सौरभ द्विवेदी, अभिषेक श्रीवास्तव, नयी दिशा उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र, सचिव डॉ0 हरिओम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के एक वर्ष के कार्यकाल में अपराधियों पर कार्रवाई,…
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…