News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कृषि विभाग ने बीज व उर्वरक की दुकान का किया निरीक्षण, अन्य व्यापारी हुए फरार

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 24, 2022  |  10:27 AM

846 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृषि विभाग ने बीज व उर्वरक की दुकान का किया निरीक्षण, अन्य व्यापारी हुए फरार WhatsApp
Responsive image

जोकवा बाजार/कुशीनगर। गेहूं फसल की बोवनी की तैयारी किसानों ने शुरू कर दी है।खाद व बीज के लिए दुकानों में भीड़ भी लग रही है।ऐसे में किसानों को गुणवत्ता सामाग्री न मिले इसके लिए जिले भर में बीज व उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों से गुणवत्ता परीक्षण के लिए नमूने लेने एवं निरीक्षण करने तथा गुणवत्ता नियंत्रण से संबंधित कार्य संपादित करने के लिए जिला स्तरीय निरीक्षण दल का गठन किया गया है।

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

जिसमें जोकवा बाजार में एक उर्वरक की दुकान पर मिलावटी उर्वरक की बिक्री की जा रही है जिसकी शिकायत क्षेत्र के ही एक किसान द्वारा किया गया है।इसकी शिकायत मिलते ही अपर जिला कृषि अधिकारी राकेश पाण्डेय ने बुधवार को जोकवा बाजार में पहुंचकर दो बीज व उर्वरक की दुकानों की जांच किया और साथ ही उर्वरक का नमूने भी लिए। टीम के आने की सूचना मिलते ही अन्य व्यापारी दुकान बंद कर फरार हो गए।उक्त संबंधित शिकायत पर अपर जिला कृषि अधिकारी ने दोपहर बाजार में बीज व खाद विक्रेता मुन्ना जायसवाल तथा राकेश जायसवाल के दुकान पर निरीक्षण करने पहुंचे।जहां उन्होंने बीज व उर्वरक की जांच करने के दौरान ही डीएपी का नमूना भी लिया।

संबंधित निरीक्षण अधिकारी ने बताया कि क्षेत्र के एक किसान द्वारा मिलावटी उर्वरक की बिक्री संबंधित एक शिकायत मिला था।जिसके संबंध में डीएपी की नमूना लिया गया है जो कि जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजा जाएगा।यदि अनियमितता पाई जाती है तो ऐसे विक्रेताओं के दुकान पर विक्रय प्रतिबंध लगाकर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking