News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर: विद्यालय के वार्षिकोत्सव में स्थापित हुई मां सरस्वती की प्रतिमा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2023  |  8:12 PM

499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: विद्यालय के वार्षिकोत्सव में स्थापित हुई मां सरस्वती की प्रतिमा
  • देश का भविष्य निर्मित करती है प्राथमिक शिक्षा : विधायक
  • बीईओ ने कहा ऐसे कार्यक्रम से बढता है छात्रों का आत्मविश्वास

तुर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील नीलम)। दुदही विकास खंड के पडरौन मंडुरही स्थित संविलयन विद्यालय परिसर में आयोजित वार्षिकोत्सव में नवनिर्मित मंदिर में माता सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना की गई। बिधिवत पूजन अर्चन के बाद स्थापना किया गया। इसी के साथ विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम भी संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि प्राथमिक शिक्षा देश का भविष्य निर्मित करती है। इन नौनिहाल कर्णधारों पर देश की जिम्मेदारी आनी है इसके लिए शिक्षक इन्हें शिक्षा से मजबूत करें। विद्यालय में मां सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना पुनीत कार्य होने के साथ छात्रों के लिए प्रेरणादायक होगा। खंड शिक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी ने कहा इस तरह के बेहतरीन कार्यक्रम छात्रों को उनकी प्रतिभाओं को निखरने का अवसर देते हैं। कार्यक्रम को प्राशिसं के पूर्व जिला मंत्री अभिमन्यु प्रसाद ने भी संबोधित किया। आयोजक व प्राशिसं के अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय ने आभार जताया। इसके पूर्व तीन दिन तक चले पूजन अर्चन के बाद विधिवत पूजा पाठ के बाद माता सरस्वती की प्रतिमा की स्थापना परिसर में की गई। विद्यालय के बच्चो ने वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। विभिन्न सम सामयिक विषयों पर लघु नाटक, गीत संगीत तथा अन्य कार्यक्रमों के जरिए परिषदीय छात्र छात्राओं ने उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। संचालन मंनजय तिवारी ने किया।

इस अवसर पर बांकेबिहारी लाल, अशोक यादव , रामनिवास जायसवाल, प्रणव प्रकाश गिरी, संध्या यादव, देवेन्द्र पांडेय, अनिल सिंह, प्रणव प्रकाश गिरी, उपेंद्र गुप्ता, अवधेश मिश्र, अरविंद दुबे, अरविंद कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking