News Addaa WhatsApp Group

Fazilnagar News/फाजिलनगर: स्वामी के लिए आसान रास्ता बनाने में लगे है बिपेंद्र यादव उर्फ विपिन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 23, 2022  |  9:09 PM

904 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Fazilnagar News/फाजिलनगर: स्वामी के लिए आसान रास्ता बनाने में लगे है बिपेंद्र यादव उर्फ विपिन
  • समाज में लोकप्रिय हो रहे विपेंद्र यादव उर्फ बिपिन
  • फाजिलनगर विधानसभा में स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए मुफीद साबित हो रहे विपेंद्र

फाजिलनगर/कुशीनगर । सपा के कद्दावर नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को घेरने के लिए जिस तरह भाजपा व सपा चक्रब्युहु रच रहे है, ऐसे में कोई युवा नेता अपने रणनीति के बदौलत उसे ध्वस्त करने में कामयाब हो रहा हो तो उसकी चर्चा होनी लाजमी है। सपा के विधानसभा उपाध्यक्ष विपेंद्र यादव कालेज के दिनों में 1989 में वीपी सिंह के अगुवाई में बने जनता दल के समय सक्रिय हुए थे, फिर मुलायम सिंह यादव के समाजबादी पार्टी के गठन होते ही वह सपा से जुड़ गये। कालेज के समय ही राजनीति में सक्रिय होने के कारण विपेंद्र यादव उर्फ बिपिन अपने बेबाक बोल और कार्यशैली को लेकर दूसरे समाज से आने वाला उनका फ्रेंड सर्किल भी काफी प्रभावित हुआ था, जो आज भी उनसे जुड़ा हुआ है।

विपेंद्र यादव अपने गांव का सफल ग्राम प्रधान भी रहे है, बीते चुनाव में गांव का सीट आरक्षित होने के बाद अनुसूचित वर्ग से आने वाले अपने एक मित्र को ग्राम प्रधान का चुनाव जितवाकर अपने राजनैतिक व सामाजिक योग्यता सिद्ध कर दिया था।

न्यूज़ अड्डा की टीम चुनावी समीक्षा करने फाजिलनगर कस्वे में थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को चार दर्जन लोग घेर राजनैतिक चर्चा कर रहे थे। टीम जब करीब पहुँच लोगों की बात सुन विपेंद्र यादव उर्फ बिपिन की ओर रुख कर कई सवाल किया।

विपेंद्र यादव ने अपने साथ खड़े लोगों का परिचय कराया जिसमें ब्राह्मण, भूमिहार, ठाकुर, श्रीवास्तव के साथ यादव, अल्पसंख्यक, कुर्मी आदि सभी वर्ग के लोग थे। विपेंद्र यादव कुछ कहते उससे पहले वहां के लोगों ने विपेंद्र यादव के सर्वसमाज के साथ लगाव व उनके साथ खड़े रहने की बात कहना शुरू कर दिया।

विपेंद्र यादव ने बताया कि इस क्षेत्र के हर वर्ग से आने वाले लोगों के साथ हमारा मित्रवत एवं परिवारिक सम्बन्ध है। हम अपने को कभी नेता मानते ही नहीं। हमने अगर अपने को नेता मान लिया तो समाज से मेरा अपना सबसे प्यारा रिश्ता समाप्त हो जाएगा। फिर यहां खड़े लोग मुझे कभी अपना स्नेह और प्यार नहीं देंगे।

भीड़ में खड़े लोगों ने एक स्वर से कहा कि बिपेंद्र यादव ने इस बार हम लोगों से सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को वोट देने के लिए अपील किया है। हम भी एक मित्र के आग्रह का सम्मान करेगें। अगर हमनें ऐसा नहीं किया तो एक नेता जो हमें दूसरे नेताओं से अलग मित्रवत स्नेह देते है, वह नहीं मिलेगा। दूसरी बात यह विपिन यादव का कार्य ही है कि स्वामी प्रसाद मौर्य की टीम व सपा पार्टी ने उन्हें चुनाव मैनेजमेंट में बड़ी जिम्मेदारी दे रखी है।

राजनीतिक चर्चा के बाद एक बात तो समझ में आ गयी कि परिणाम चाहे जो हो, मतदाता चाहे जो निर्णय करें, लेकिन विपेंद्र यादव उर्फ विपिन स्वामी प्रसाद मौर्य के लिए आसान रास्ता बनाने की पूरी कोशिश कर रहें है।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking