कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर विकास खण्ड के बदुराव ग्राम पंचायत में गुरुवार की सुबह ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर,रामजियावन मौर्या और खण्ड शिक्षा अधिकारी सुरेंदर बहादुर के नेतृत्व में संविलियन विद्यालय के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान एवं संचारी रोग नियंत्रण जागरुकता को लेकर रैली निकाली गईl
रैली में प्रधानाचार्य विद्या सागर पाण्डेय संग शिक्षक व बच्चे शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता नारे लगाये और स्लोगन के माध्यम से अभिभावकों को शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बातें विस्तार से समझाई। रैली बदूराव विद्यालय से होकर नाथा पट्टी, बाड़ू चौराहा ,फरेंदा तक निकाली गई।इस दौरान रैली में बच्चों ने स्लोगन के माध्यम से जागरूकता को आगे बढ़ाते हुए कहा कि “आधा रोटी खाएंगे फिर भी पढ़ने जाएंगे, हिंदू मुस्लिम सिख,ईसाई सब मिलकर करे पढ़ाई ,पढ़ी-लिखी लड़की रोशनी है घर की”l
इस दौरान राम प्रताप यादव, ईशा मुहम्मद ,हरिशंकर सिंह ,विवेक कुमार गिरी ,श्यामू तिवारी गुड्डी देवी आदि शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…