कसया/कुशीनगर। विधानसभा फाजिलनगर (३३२) में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न होने तथा जनता जनार्दन द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग पूरी जागरूकता के साथ करने पर सभी सम्मानित मतदाताओं का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हुए सपा जिला सचिव चौधरी शमसुल होदा ने कहा कि चुनाव परिणाम तो 10 तारीख को आएगा लेकिन जिस प्रकार समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी पूर्व कैबिनेट मंत्री मा० स्वामी प्रसाद मौर्य को जनता का सहयोग, समर्थन व वोट मिले हैं उसको देखते हुए हुए यह दावे के साथ कहा जा सकता है कि मा० स्वामी प्रसाद मौर्य भारी मतों से चुनाव जीतेंगे।
जहां तक सवाल उत्तरप्रदेश की सत्ता का है तो इसको लेकर आमजन लगायत मीडिया भी अब यह कहने लगी है कि उत्तरप्रदेश में मा० अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसके लिए उत्तरप्रदेश की समस्त सम्मानित जनता जनार्दन को धन्यवाद व आभार व्यक्त करता हूं। समाजवादी पार्टी के समस्त नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण व समर्थकगण को हार्दिक बधाई व धन्यवाद। जय समाजवाद
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…