News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर: शार्ट सर्किट से लगी आग में एक महिला सहित दो बच्चे बुरी तरह से झुलसे

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 3, 2023  |  9:41 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: शार्ट सर्किट से लगी आग में एक महिला सहित दो बच्चे बुरी तरह से झुलसे

मो. असलम/अब्दुल मजीद

  • मौके पर पहुंचे तहसीलदार मान्धाता प्रताप सिंह ने यथा स्थिति को देखा और झूलसे लोगो को इलाज के लिए भिजवाया
  • दुकान में रखा लाखो का सामान जलकर खाक
  • मौके पर पंहुचा फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया

कसया/कुशीनगर ।तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत फाजिलनगर कस्बे में पुलिस चौकी के पास एक इलेक्ट्रानिक की दुकान में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग गई।जिससे दुकान में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। देखते ही देखते दुकान के पीछे रहने वाले दुकानदार के परिवार की एक महिला सहित दो बच्चे बुरी तरह से झुलस गए। समाचार लिखे जाने तक तीनों झुलसे लोगों का इलाज चल रहा था।मौके पर आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कसया के तहसीलदार मांधाता प्रताप सिंह ने मौके पर आकर स्थिति को देखा व सभी झुलसे लोगों को इलाज के लिए भेजवाया।

शनिवार की देर शाम फाजिलनगर की पुलिस चौकी से सौ मीटर की दूरी पर स्थित आरव ट्रेडर्स नाम की इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में आग लग गई।शनिवार बाजार की बंदी का दिन होने के नाते आग भयंकर रुप से फैलने के बाद पता चली। इसके बाद स्थानीय लोगों व पुलिस कर्मियों की सहायता से आग पर काबू पाने के प्रयास शुरु हुए।किंतु आग भयानक रुप पकड़ती गई व देखते ही देखते दुकानदार रमेश गुप्ता के परिवार की 35 वर्षीय अनुराधा के साथ सात साल की आस्था व पांच साल की आरोही आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गई।प्रत्यक्षदर्शियों ने सभी झुलसे लोगों को बाजार के एक निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिए परिजन गोरखपुर लेकर चले गए हैं।जहां सभी घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मौके पर मौजूद कांस्टेबल राहुल गुप्ता ,आनंद गुप्ता अर्जुन खरवार व साथ स्थानीय लड़के रवि जायसवाल आकाश सिंह बेचू प्रवीण जायसवाल जितेंद्र इन लोगे ने मिलकर सबसे ऊपरी छत का अलवेस्टर तोड़ने के बाद नीचे से दीवाल तोड़कर मां व दो बच्चो को बाहर निकाला गया ।इससे पहले मकान के छत की ग्रिल तोड़कर बचाव में लगे लोग मकान के अंदर पहुंचे व आग में परिवार के लोगों को घर से बाहर निकाला। बाद में मौके पर आई फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने आग पर काबू पाया।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking