News Addaa WhatsApp Group

फाजिलनगर: सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 28, 2023  |  8:43 AM

768 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फाजिलनगर: सड़क बनवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जौरा बाजार/कुशीनगर। क्षेत्र अंतर्गत फाजिलनगर के जोकवा, जौरा व सोनबरसा मार्ग को तत्काल बनवाने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कुलदीप उपाध्याय ने बताया कि इस सड़क का टेन्डर हुए लगभग दस माह हो गया।इस सड़क निर्माण के लिए लगभग बारह करोड़ रुपया निर्गत भी हो चुका है। पूरी सड़क जगह जगह टूट चुकी है। कुछ जगहों पर बड़े बड़े गड्ढे भी हो गये है। विभाग ने सड़क बनवाने की जगह जोकवा बाजार से रहसूजनोवीपट्टी तक पुलिया बनवाने के नाम पर लगभग दस जगहों पर सड़क को खोदकर लोगों के सड़क से गुजरने पर एक नया मुसीबत पैदा कर दिया है ‌। जिस सड़क को बहुत पहले बनकर तैयार हो जाना चाहिए उसका अभी तक काम नही प्रारंभ हो पाया है ‌। पूछने पर विभाग के अधिकारियों का यही जवाब मिलता है कि सड़क के मिट्टी की जांच होने गयी है ‌‌‌‌‌‌‌‌ रिपोर्ट आने पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। मिट्टी के जांच रिपोर्ट दो महीने में आ जाती है। अगर टेन्डर होने बाद तत्काल मिट्टी का नमूना जांच के लिए भेज दिया गया होता तो अब तक सड़क बनकर तैयार हो गई होती। प्रदर्शन मे मुख्य रूप से डाक्टर प्रमोद, आशुतोष तिवारी,जयकरन गिरी,पारस नाथ, गोबिंद वर्मा,रतन जायसवाल, गुड्डू वर्नवाल,लोहा सिंह,प्रभु, मंगल गुप्ता,संजीत गुप्ता,भोला वर्मा,मदन, त्रिलोकी,बुनेला, गजानन उपाध्याय सहित काफी संख्या मे लोग उपस्थित रहे।फाजिलनगर के विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि अब बात जिलाधिकारी से बात कर समस्या सड़क निर्माण की समस्या से अवगत कराया जायेगा। अधिकारियों की मनमानी की कीमत लोगो को चुकानी पड़ रही है।

इस संबंध मे प्रधानमंत्री सड़क योजना के सहायक अभियंता आशुतोष अरोरा ने कहा कि सड़क नयी तकनीकी से तैयार होन .है। सड़क के मिट्टी का नमूना जांच के लिए गया है। जैसे ही जांच रिपोर्ट आएगी उसके बाद तत्काल निर्माण शुरू हो जाएगा।

संबंधित खबरें
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार
अज्ञात बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत, चालक बाइक छोड़कर फरार

तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…

हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न
हवन और पूजन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का कार्य हुआ संपन्न

वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…

IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1
IGRS में केशव का जलवा बरकरार, पांचवीं बार पूरे यूपी में SP कुशीनगर नंबर-1

कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…

कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद
कसया में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने तीन शातिर दबोचे, पिकप-जनरेटर समेत चार वाहन बरामद

कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking