खड्डा/कुशीनगर। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र स्थित सीएचसी नेबुआ नौरंगिया के तीसरी मंजिल के एक कर्मचारी के आवास में विलीन के शार्ट सर्किट से आग लग गई और देखते-देखते ही आग विकराल रूप धारण कर लिया। कर्मचारी के कमरे में रखा सारा सामान जलकर राख हो गई।
गुरुवार की दोपहर बाद सीएचसी नेबुआ-नौंरगिया (कोटवां बाजार) के एक कर्मचारी बृजेश उपाध्याय दौरान ड्यूटी अपने आवासीय कक्ष में ताला बंद कर विभागीय कार्य निपटा रहे थे, उसी दौरान शार्ट सर्किट से कमरे में आग पकड़ ली और सामान धूं-धूं करके जलने लगा। कमरे की खिड़कियों से धुआं उठते देख प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव कर्मचारियों संग तीसरी मंजिल पहुंच कमरे से गैस सिलेंडर निकलवा बाहर कराए तथा अस्पताल में उपलब्ध आग पर काबू पाने वाले सयंत्र का उपयोग करा आग बुझवा दी। अस्पताल में आग लगने के खबर पर मौके पर प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव पुलिस फोर्स के साथ स्थिति का जायजा लिया। सीएचसी में आग समय से बुझा दिया गया जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया।
सीएचसी नेबुआ नौरंगिया के तीसरी मंजिल में लगी आग, कमरे का सामान जलकर स्वाहा @myogiadityanath @dgpup @Uppolice @AdgGkr @adgzonegkr @diggorakhpur @kushinagarpol #Kushinagar pic.twitter.com/PwosNMv9v7
— News Addaa (@news_addaa) November 24, 2022
तुर्कपट्टी (कुशीनगर)। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के कसया–सेवरही मार्ग पर बसडिला पाण्डेय चौराहे के पास…
वैदिक मंत्रों के बीच विकास खंड कप्तानगंज के कुंदूर ग्राम सभा में आयोजित पाँच…
कुशीनगर। जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण में एक बार फिर कुशीनगर पुलिस का परचम…
कुशीनगर। जनपद में सक्रिय अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कसया पुलिस…