News Addaa WhatsApp Group

पथलेश्वरनाथ मंदिर पर उमड़ा जलाभिषेक के लिए सैलाब, दिनभर रही भीड़

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 8, 2024  |  7:24 PM

21 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पथलेश्वरनाथ मंदिर पर उमड़ा जलाभिषेक के लिए सैलाब, दिनभर रही भीड़
  • हर हर महादेव की जयघोष से गुंज उठे शिवालय
    पौराणिक पथलेश्वरनाथ मंदिर पर उमड़ा आस्था का सैलाब

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी स्थित सुप्रसिद्ध पथलेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर पर श्रद्धालु भक्तों की भीड़ ब्रह्ममुहुर्त से उमड़नी शुरू हो गई। लोगों ने कतारबद्ध होकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। हर- हर महादेव की गुंज से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। परिसर में लगे मेले में मिठाई और प्रसाधनों की दुकानों में दिन भर महिला, पुरुष, किशोरियों सहित बच्चों ने खरीददारी की और जमकर लुत्फ उठाया।

क्षेत्र के सुप्रसिद्व पथलेश्वरनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्ममुहुर्त में ही खुल गया। ग्रामीण क्षेत्रों सहित खड्डा, छितौनी सहित आस- पास के क्षेत्रों से श्रद्धालु भक्त जलाभिषेक के लिए सुबह से ही जुटने शुरू हो गये और दिनभर मंदिर में भीड़ जुटी रही।हनुमानगंज पुलिस ने सड़क पर बैरिकेटिंग कर श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इस इंतजाम में जुटी रही। महिला और पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग- अलग कतार लगी हुई थी और लोग बारी- बारी से भगवान भोलेनाथ को फूल, दूध, दही, जल, शहद, अबीर गुलाल, अक्षत, बेर, धतूरा, गन्ने का रस व गुल्ली, भांग की पत्तियां आदि अर्पित कर परिवार के लिए मंगल कामना की। वहीं हर- हर महादेव के जयघोषों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया था, परिसर में लगे मेले में दुकानें सजी हुई थीं, लोग देर शाम तक खरीददारी कर मेले का जमकर लुत्फ उठाया।

मंदिर परिसर में पुलिस फोर्स और सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम रहा। मंदिर के महंथ डा.सत्येन्द्र गिरी ने बताया कि मेला परिक्षेत्र में मेला समिति के पदाधिकारियों द्वारा खोया- पाया केन्द्र एवं प्रसाद वितरण के लिए स्टाल लगाए गए थे। नगर पंचायत छितौनी के चेयरमैन अशोक निषाद, समाजसेवी अजय साहनी, राकेश निषाद, प्रभाकर पाण्डेय, विकास सिंह सहित सभासद गण व्यवस्था में तत्पर रहे। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों पर जलाभिषेक के लिए भीड़ जुटी रही।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking