News Addaa WhatsApp Group

दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आएंगे खाद्य रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री

Farendra Pandey

Reported By:

Jan 16, 2024  |  6:50 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आएंगे खाद्य रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री

कप्तानगंज/कुशीनगर। प्रदेश के खाद्य रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री सतीश शर्मा बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर कुशीनगर आएंगे। जिले में वह विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की वह समीक्षा करेंगे। इसके अलावा भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से भी संवाद करेंगे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि प्रभारी मंत्री बुधवार को सायं काल 6 बजे पथिक निवास कुशीनगर आएंगे जहां 6:15 बजे जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता के बाद पथिक निवास कुशीनगर में ही रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन गुरुवार को सुबह 10:30 बजे श्री राम-जानकी खाकी बाबा मंदिर वार्ड संख्या 01 हाटा में विशेष स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग के बाद 11:30 बजे कान्हा गौशाला का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात दोपहर 12 बजे ग्राम सभा देवकली उर्फ चकिया, विकास खण्ड कप्तानगंज में विकसित भारत संकल्प यात्रा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सजीव प्रसारण में प्रतिभाग करने के बाद 1:30 बजे मेडिकल कॉलेज के प्रसाशनिक भवन का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात 02 बजे रविन्द्र नगर कलेक्ट्रेट सभागार में विकास योजनाओं एवं समीक्षा बैठक करने के बाद 3:30 बजे कुशीनगर जनपद से प्रस्थान कर जाएंगे।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking