कुशीनगर । कुशीनगर जिले के खड्डा थाना क्षेत्र के सालिकपुर चौकी के समीप आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। खेती करने जा रहे ग्रामीणों से भरी नाव गंडक नदी में डूब गई। इस नाव में कुल 10 लोग सवार थे उनमें से 07 लोगों को सकुशल बचा लिया गया है मगर 03 लोग अभी भी लापता है. घटना सुबह लगभग आठ बजे की है।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस स्थानीय लोगों व गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कर रही है। मुख्यमत्री योगीआदित्य नाथ ने घटना के संज्ञान लेते हुआ जिला प्रशासन को तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने ने हादसे में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दे, जिले के किसान दशकों से गंडक नदी में एक अदद पुल के निर्माण की बाट जोह रहे हैं। पुल के अभाव में सैकड़ों किसान हर रोज नाव के जरिये नदी पार कर खेत खलिहान का कामकाज देखते हैं, जिसमें पैसे खर्च करने के साथ-साथ कई मौकों पर उफनाती नदी में जान जोखिम में डालनी पड़ती है और कई हादसे भी हो चुके है
कुशीनगर। गोरखपुर परियोजना निदेशक कार्यालय के परियोजना निदेशक पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप अब…
सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…
रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…