रामकोला/कुशीनगर । उ0प्र0सरकार गो- सेवा आयोग के उपाध्यक्ष जसवंत सिंह उर्फ अतुल सिंह ने गुरूवार को रामकोला नगर पंचायत के गोशाला पहुंचे और सर्व कल्याणकारी जगत माता,गौ माता का पूरे विधि विधान से गरिमापूर्ण वातावरण में पूजा अर्चना किया।
बतौर मुख्य अतिथि श्री सिंह ने गौ माता का पूजन कर गाय व बछड़ो को दुलार करते हुए अपने हाथ से गुड़ व केला खिलाया और स्थायी गोवंश आश्रय स्थल का जायजा लिया।इसके उपरांत मुख्य अतिथि श्री सिंह ने उपस्थित गौ भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गाय मानव समृद्धि का मूल स्रोत है। जीवन के भव सागर को पार करने के लिए गौ सेवा करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि गौसेवा प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान गौशाला की देखभाल करने वाले से रखरखाव के संबंध जानकारी हासिल की। उपाध्यक्ष श्री सिंह ने गौशाला के रखरखाव से काफी संतुष्ट दिखे।
इस दौरान अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश चौधरी, मुख्य पशु चिकित्साधकारी डा0 विनय कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता, पशु चिकित्साधकारी इशांत आनंद, सभासद मैनुद्दीन उर्फ मैना, विकास चौहान, विशाल चंद, रानू अग्रहरि , अखिलेश कश्यप, नंदलाल प्रसाद, प्रदीप गुप्ता, रामानंद, जय गोविन्द सहित आदि उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…