News Addaa WhatsApp Group

भगवान का अवतार धरती पर विशेष प्रयोजन के लिए होता है -पंडित संतोष भारद्वाज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 5, 2023  |  7:21 PM

14 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
भगवान का अवतार धरती पर विशेष प्रयोजन के लिए होता है -पंडित संतोष भारद्वाज

समउर बाजार । बिहार खुर्द (बंगला टोला) पंचायत भवन के प्रांगण में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत आत्म कथा का आयोजन ग्राम विकास समिति बिहार खुर्द बंगला टोला की तरफ से किया गया है। जिसमें धर्मनगरी वृन्दावन धाम से पधारे कथा वाचक पंडित आचार्य संतोष भारद्वाज जी महाराज ने कथा के पांचवे दिन भक्त समुदाय को सम्बोधित करते हुए वृन्दावन धाम से पधारे पंडित आचार्य संतोष भारद्वाज जी महाराज ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि भगवान का अवतार धरती पर विशेष प्रयोजन के लिए होता है। ज़ब धरती पर आसुरी प्रवृति वालों का बोल बाला बढ़ जाता है, तब भगवान भक्तों और सज्जनों की रक्षा करने के लिए भगवान शरीर धारण कर साकार रूप में आते है।

आज की हॉट खबर- सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नेता श्री संदीप तिवारी ने फीता काटकर आज के कार्यक्रम का शुभारम्भ किया और कथावाचक पंडित बाल व्यास संतोष भारद्वाज जी महाराज को तिलक और पुष्पहार सहित मंचासीन गायक कलाकारों का भी पटके द्वारा सम्मानित किया। कथा व्यास संतोष भारद्वाज ने पटके पहनाकर मुख्य अतिथि को आशीर्वाद दिया। गायक कलाकारों ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव की बधाईयाँ गाकर सभी भक्तों को खूब नचाया। पांडाल में उपस्थित भक्तों ने मिठाईया बांटकर और नाच गाकर धूमधाम से जन्मोत्सव का आनंद लिया।

प्रवचन के दौरान पांडाल में श्रीकांत प्रजापति, हंसराज खरवार, भूट्टू राव, संजय शर्मा, रविन्द्र शर्मा, धुरन्धर चौहान, प्रिंस खरवार के अलावा सैकड़ों भक्त उपस्थित रहे। आरती-पूजन के साथ सायंकालीन कथा को विश्राम किया गया।

संबंधित खबरें
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष
सीडीओ ने किया सुकरौली ब्लॉक का निरिक्षण…किसान फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति रिपोर्ट पर जताया संतोष

सुकरौली /कुशीनगर। नगर पंचायत सुकरौली के खंड विकास कार्यालय का मुख्य विकास अधिकारी वंदिता…

राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 
राजस्व टीम ने खलिहान से अवैध कब्जा हटवाया 

रामकोला, कुशीनगर । तहसील दिवस में स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नं. 7, मां…

सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण
सिसवा गोपाल के पास नहर में मिला मृत हिरण

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल गांव के समीप विशुनपुरा माइनर में…

माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking