News Addaa WhatsApp Group

गोली मारने पहुंचे तीन में एक को ग्रामीणों ने पकड़ा, लोगो ने की जमकर पिटाई पुलिस की कार्यवाही पर खड़े हुए सवाल..!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 25, 2025  |  3:19 PM

125 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गोली मारने पहुंचे तीन में एक को ग्रामीणों ने पकड़ा, लोगो ने की जमकर पिटाई पुलिस की कार्यवाही पर खड़े हुए सवाल..!

कुशीनगर । नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में शुक्रवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीन युवक एक व्यक्ति को गोली मारने के इरादे से पहुंचे। फायरिंग की आवाज से दहशत में आए ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया, जबकि दो अन्य युवक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

सूत्रों के अनुसार मामूली विवाद के बाद दबंग प्रवृत्ति के तीन युवकों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का प्लान बनाया था। जैसे ही उन्होंने गोली चलाई, ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ा लिया और एक हमलावर को पकड़कर उसकी जमकर पिटाई कर दी। पकड़े गए युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ग्रामीण उसकी बेरहमी से पिटाई करते दिखाई दे रहे हैं।

  • घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अपने कब्जे में लेकर थाने लाया, लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि थानाध्यक्ष अभी तक औपचारिक तहरीर का इंतजार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि थाना प्रभारी स्वयं मान रहे हैं कि युवक की पिटाई भीड़ ने की, फिर भी अब तक किसी के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलते ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों में घटना को लेकर गुस्सा और पुलिस की निष्क्रियता पर आक्रोश व्याप्त है।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking