रामकोला/कुशीनगर। गोपाष्टमी के अवसर पर रामकोला विधायक ने कस्बा स्थित गौशाला में गाय माता की विधिवत गौपूजन किया तथा गुड़ चना खिलाया।
विधायक श्री गोंड ने कहा कि गौ माता एवं गोवंश हमारी श्रद्धा के केन्द्र हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश की सरकार धर्म और मोक्षदायिनी गौ माता की सेवा, संरक्षण व संवर्धन हेतु दृढ़ संकल्पित है। कहा कि गौ माता को हमारे वेद पुराणों ने भी माता का दर्जा दिया है। वहाँ मौजूद लोगों ने गौ माता की पूजन कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सतीश चौधरी, अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार वर्मा, डीपीएम कुशीनगर नीरज गोविन्द राव, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अनूप कुमार श्रीवास्तव, राधेश्याम दीक्षित, प्रेम तिवारी, मनोज गोविन्द राव लल्लन जी, प्रतीक श्रीवास्तव, मनोहर गुप्ता, मृत्युंजय पाण्डेय, सभासद आलोक गुप्ता, सभासद प्रतिनिधि जनार्दन यादव, सभासद जयप्रकाश सिंह, सभासद कृष्ण मुरारीलाल, सभासद रामेश्वर गोविन्द राव, सभासद संजय सिंह, प्रदीप जायसवाल आदि सहित विकास चौहान, आशुतोष सिंह सोनू, देश कुमार, जयप्रकाश चौहान, केयरटेकर अनिल गोंड समेत आदि लोग उपस्थित रहे।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…