रामकोला/कुशीनगर। सहकारी गन्ना समिति रामकोला (पी0) तथा (के) में गुरुवार को डेलीगेट का चुनाव सकुशल संपन्न हो गया। मतदान सुबह 8 बजे सुबह शुरू हुआ और निर्धारित समय शाम 4 बजे तक चला। निर्धारित समय पर मतदेय स्थल गन्ना समिति रामकोला (पी0) और गन्ना समिति रामकोला (के0) का मतदेय स्थल जनता इंटर कालेज रामकोला (दोनों मतदेय स्थलों) का गेट बंद कर दिया गया। परिसर अन्तर्गत मतदाताओं की काफी भीड़ रही।
सुबह से ही मतदान स्थल पर काफी भीड़ रहा। पहली बार डेलीगेट के चुनाव में मतदाताओं के अंदर मतदान को लेकर काफी जागरुकता देखने को मिली। मतदेय स्थल सहकारी गन्ना समिति रामकोला (पी) पर लगभग 5 सौ मी0 से अधिक की लम्बी लाइन देखने को मिली। बुजुर्ग सदस्यों की अहमियत भी इस चुनाव में देखने को मिली। सहकारी गन्ना समिति रामकोला (पी0) में कुल डेलीगेटों की संख्या 250 है। जिसमें जिसमें 176 डेलीगेट निर्विरोध हुये हैं तथा एक सीट खाली रह गया है, और 37 गांवों का शेष 73 सीटों पर गुरुवार को मतदान हुआ। रामकोला (पी0) में लगभग 19500 गन्ना समिति के सदस्यों का मतदान होना था। मतदेय स्थल गन्ना समिति रामकोला (पी) पर मतदान के लिए 11 बूथ बना था। गन्ना समिति रामकोला (पी0) में चुनाव अधिकारी के रूप में बीडीओ बिशुनपुरा सुशील कुमार सिंह मौजूद रहे।
इस दौरान अंगद वर्मा व शांति प्रिय तरीके से चुनाव सम्पन्न हो जाय इसके लिए थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। वही गन्ना समिति रामकोला (के0) के मतदान स्थल जनता इंटर कॉलेज में 28 सीटों के लिए 14 बूथ बना था। कुल 4613 मतदाता थे जिसमें 2306 मतदाताओं ने मतदान किया। कुल डेलीगेटों की संख्या 180 है जिसमें 149 निर्विरोध हुए हैं और 3 सीट खाली है। समाचार लिखे जाने तक मतदान शुरू हो गया था।
सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…
कुशीनगर । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…
कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…
एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…