News Addaa WhatsApp Group

गुरवलिया में सलीम की मौत ने खोली सिस्टम की पोल…अवैध शराब, चखना दुकानों व पुलिस मिलीभगत पर उठे सवाल

सुनील नीलम

Reported By:

Oct 25, 2025  |  7:33 PM

107 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
गुरवलिया में सलीम की मौत ने खोली सिस्टम की पोल…अवैध शराब, चखना दुकानों व पुलिस मिलीभगत पर उठे सवाल
  • गुरवलिया में सलीम की मौत ने खोली सिस्टम की पोल
  • संरक्षण में चल रहे माफिया नेटवर्क से गांव दहशत में

तुर्कपट्टी/कुशीनगर। तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के गुरवलिया बाजार में फैले अवैध कारोबार ने आखिर एक निर्दोष की जान ले ली। ग्राम मठिया निवासी सलीम अंसारी की मौत अब एक साधारण झगड़ा नहीं, बल्कि उस सड़े हुए तंत्र की पहचान बन गई है, जो पुलिस की आंखों के सामने पल रहा है।

आज की हॉट खबर- कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद,...

ग्रामीणों का कहना है कि गुरवलिया बाजार की अधिकांश चखना दुकानों पर देर रात तक अवैध शराब बिकती है। यहां नशे में झगड़े, गालियां व हिंसा आम बात है। पुलिस व हल्का सिपाही सब जानते हैं, परंतु कोई कार्रवाई नहीं करते। सूत्र बताते हैं कि इन दुकानों को स्थानीय स्तर पर संरक्षण प्राप्त है, इसलिए अवैध कारोबार पर रोक लगाने की हिम्मत कोई नहीं करता।

इसी नशे और वर्चस्व की लड़ाई का नतीजा रही मंगलवार की रात की वह घटना, जब बाजार में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। सलीम गंभीर रूप से घायल हुए और उनकी मृत्यु हो गई। अब गांव में मातम पसरा है, व्यापारी सहमे हैं और पुलिस अपनी सफाई में बयान जारी कर रही है।

थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में है, दोषियों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाएगी। लेकिन सवाल यह है कि जब चखना की दुकानों में अवैध गतिविधियां खुलेआम चल रही थी, तब प्रशासन की आंखें क्यों बंद थीं? क्या कोई एक और बड़ी घटना पुलिस की कार्रवाई की कसौटी बनेगा?

संबंधित खबरें
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
कसया से चोरी हुआ टेम्पो तमकुहीराज पुलिस ने किया बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले के थाना तमकुहीराज पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक
मिशन शक्ति 5.2 के तहत तरयासुजान पुलिस का जागरूकता अभियान घघवा जगदीश गांव में महिलाओं व ग्रामीणों को किया गया जागरूक

कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के थाना तरयासुजान क्षेत्र के ग्राम घघवा जगदीश में बुधवार को…

भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर
भव्य शोभायात्रा निकालकर मनाई बाबा साहेब की जयंती, जय भीम के नारों से गुंजा शहर

डीजे की धुन पर थिरकते रहे लोग खड्डा कुशीनगर। बाबा साहेब डा.भीमराव अम्बेडकर की…

धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती
धूम – धाम से मनाई गई बाबा साहब डाo भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार सहित क्षेत्र में स्थित गाँवों के अंदर बाबा साहेब…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking