News Addaa WhatsApp Group Join करें

30 दिन, फांसी हुआ तय—कुशीनगर पुलिस का करारा वार!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 28, 2026  |  9:23 PM

1,158 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
30 दिन, फांसी हुआ तय—कुशीनगर पुलिस का करारा वार!
कुशीनगर (नगर संवाद)। जिले में एक बेहद संवेदनशील पॉक्सो एक्ट प्रकरण में पुलिस और अभियोजन की संयुक्त टीम ने मिसाल कायम करते हुए महज 30 दिनों के भीतर आरोपी को फांसी की सजा दिलाकर न्याय की तेज़ रफ्तार का उदाहरण पेश किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर दिनांक 28.04.2026 को पुलिस उपमहानिरीक्षक, गोरखपुर परिक्षेत्र एस. चन्नप्पा ने पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की उपस्थिति में पुलिस कार्यालय सभागार में 13 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मामले में कुशल विवेचना, सशक्त साक्ष्य संकलन, सटीक चार्जशीट और प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के चलते आरोपी को न केवल मृत्यु दंड (फांसी) बल्कि 3,25,000 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया गया। इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को समय पर न्याय मिला और आमजन में कानून-व्यवस्था के प्रति भरोसा और मजबूत हुआ।
सम्मानित पुलिस अधिकारी/कर्मचारी (09): निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता (प्रभारी मॉनिटरिंग सेल), निरीक्षक रवि कुमार राय (प्रभारी डायल 112/रिट सेल), निरीक्षक आशुतोष सिंह (प्रभारी थाना कसया), निरीक्षक मनोज कुमार पंत (प्रभारी चुनाव सेल), निरीक्षक अनील यादव (प्रभारी IGRS सेल), उपनिरीक्षक आलोक कुमार (थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी/विवेचक), आरक्षी सोनू चौहान (थाना जटहां बाजार/पैरोकार), आरक्षी शुभम कुमार बिन्द (मॉनिटरिंग सेल) और आरक्षी आरिफ अंसारी (मॉनिटरिंग सेल)।।सम्मानित अभियोजन अधिकारी (04): संयुक्त निदेशक अभियोजन वेद प्रकाश उमराव, डीजीसी गोरख प्रसाद यादव, एसपीपी सुनील मिश्रा और एसपीपी संजय कुमार तिवारी।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक ने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया।

आपके लिए और..- चोरी का खुलासा और गुमशुदा की बरामदगी से गरुलपार पुलिस...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी
चेकिंग के दौरान दबोचा गया 23 वर्षीय युवक, चोरी की बाइक लेकर घूम रहा था आरोपी

कुशीनगर। चौराखास पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के…

तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद
तमकुहीराज : आरोपी के पास से चोरी का ओप्पो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल प्लेटिना बाइक बरामद

कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के ग्राम डुभा में महिला से बातचीत करने के बहाने…

वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार
वारंटियों पर कप्तानगंज पुलिस का शिकंजा, देर रात दो आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। कप्तानगंज पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान…

पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,
पुलिसकर्मी को ट्रक से कुचलने की कोशिश का मामला: तीसरा आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे,

कुशीनगर। बहादुरपुर चौकी पर तैनात पुलिसकर्मी बिजेंद्र मणि त्रिपाठी को बालू लदे ट्रक से…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking