News Addaa WhatsApp Group Join करें

नहरों में पानी नही,सिंचाई विभाग की उदासीनता का दंश झेल रहे क्षेत्रीय किसान

अनिल पाण्डेय

Reported By:

May 23, 2025  |  7:09 PM

306 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
नहरों में पानी नही,सिंचाई विभाग की उदासीनता का दंश झेल रहे क्षेत्रीय किसान WhatsApp
Responsive image

बोदरवार/कुशीनगर :- खरीफ के फसलों की बुआई के लिए धान के नर्सरी की तैयारी में जुड़े किसानों को सिंचाई विभाग की उदासीनता का दंश झेलने के लिए जहाँ मजबूर होना पड़ रहा है वहीं संबंधित लोग भी नहरों में पानी छोड़ने को लेकर लापरवाह दिख रहे हैं l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

विकास खंड कप्तानगंज के स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा मंसूरगंज नारायणी शाखा से दो नहरें निकली हुई हैं l जिनको क्रमशः बसंतपुर राजवाहा और मंसूरगंज राजवाहा के नाम से जाना जाता है I बसंतपुर राजवाहा से घुरहुपुर, मंसूरगंज, भिस्वा, हरपुरमछागर ,अगया,गिदहा, जगदीशपुर,आदि गांवों के लोग खेतों में खड़ी फसलों की सिंचाई के लिए जहाँ नहरों पर आश्रित रहते हैं I वहीं मंसूरगंज राजवाहा से कुंदूर, अगया टोला राजी, अवरही कृतपुरा, वेलवा, बिशुनपुरा आदि गाँवों के किसानों के लिए सिंचाई का प्रमुख साधन क्षेत्र में स्थित नहरें ही हैं I किसान खरीफ की फसल धान की बेहन को गिराने के लिए नहरों की तरफ टकटकी लगाए हुए हैं I और मई माह के अंतिम सप्ताह का दौर शुरू हो गया है I परंतु अभी तक विभागीय लोगों द्वारा क्षेत्र अंतर्गत स्थित नहरों में पानी नहीं छोड़े जाने के कारण क्षेत्र की नहरें सुखी पड़ी हुई हैं I नहरों में पानी न होने से धान की नर्सरी की तैयारी में लगे हुए किसान जहाँ वेवश और मजबूर दिख रहे हैं I वहीं संबंधित लोग नहरों में पानी छोड़ने की बात को लेकर लापरवाह दिख रहे हैं I

जिस बात को लेकर अशोक सिंह, सुरेश पाण्डेय, देवनारायन बैश्य,श्रवन गुप्ता, पप्पू रमन,बेदप्रकाश दूबे, गुलाबचन्द, आदि ने विभागीय लोगों से नहरों में अविलंब पानी छोड़ने की माँग की है l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking