News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज : शराब की दुकान में सेंध, हजारों की चोरी,पुलिस की रात्रि गस्त पर उठे सवाल .!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 6, 2026  |  10:19 PM

1,878 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज : शराब की दुकान में सेंध, हजारों की चोरी,पुलिस की रात्रि गस्त पर उठे सवाल .!

कुशीनगर। जनपद के हनुमानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पनियहवा बाजार में बीती रात शातिर चोरों ने शराब की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान में सेंध लगाकर भीतर घुसे और करीब 14 पेटी शराब समेत नगदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए।

आज की हॉट खबर- यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6...

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकान से लगभग 70 हजार रुपये मूल्य की शराब चोरी कर ली, जबकि काउंटर में रखे करीब 24 हजार रुपये नगद भी उठा ले गए। सुबह जब दुकान संचालक दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही हनुमानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुट गई है। दुकान संचालक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस की रात्रि गश्त को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नियमित और प्रभावी रात्रि गश्त होती तो इतनी बड़ी चोरी की वारदात को रोका जा सकता था। वहीं पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त की व्यवस्था है और गश्त को और सख्त किया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरी का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं इस घटना के बाद इलाके के दुकानदारों में दहशत का माहौल है और उन्होंने रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

संबंधित खबरें
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान
मनमानी पर कसेगा शिकंजा: कुशीनगर में अवैध स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा अभियान

कुशीनगर। जिले में शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब सख्त एक्शन…

यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला बाइक चोर गिरोह का राज, 6 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 3 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित
भीषण आग में 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, दर्जनों किसान प्रभावित

हाटा कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के गांव सिंघना स्वागीपट्टी सरेह में अज्ञात कारणों से…

24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में
24 घंटे में ‘ऑपरेशन बेटियां’: एसपी केशव कुमार की मुस्तैदी से 6 लड़कियां सकुशल बरामद, बड़ा रहस्य जांच के घेरे में

कुशीनगर। जिला पुलिस प्रमुख केशव कुमार के कुशल नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस ने महज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking