News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Sanjay Pandey

Reported By:

Mar 27, 2026  |  8:45 PM

268 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज WhatsApp
Responsive image

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी से ठोकर मारकर घायल करने के मामले में हनुमानगंज पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

छितौनी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 9 स्वामी विवेकानंद नगर निवासी लालसाहब जायसवाल ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि 23 मार्च को उनकी 55 वर्षीय माता जो जोकहिया चौराहे पर स्थित अपनी दुकान के सामने खड़ी थीं कि तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए नगर पंचायत छितौनी निवासी विशाल ने अपने चार पहिया वाहन से जोरदार ढंग से ठोकर मार दिया जिसके बाद वह गम्भीर रूप से गिरकर घायल हो गईं।

तुर्कहा सीएचसी पर इलाज के लिए भर्ती कराया जहां सिर व कमर में गम्भीर चोट होने की स्थिति देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने तहरीर मिलते ही वाहन चालक विशाल के विरुद्ध लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज वाहन को कब्जे में लेकर अन्य आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking