News Addaa WhatsApp Group Join करें

ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 28, 2026  |  1:21 PM

476 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
ट्रेनों में लूट मचाने वाला शातिर लुटेरा गिरफ्तार, अवैध तमंचा व 5 मोबाइल बरामद

गोरखपुर, 27 मार्च 2026।
रेलवे क्षेत्र में लगातार बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाते हुए जीआरपी गोरखपुर को बड़ी सफलता मिली है। ट्रेनों व प्लेटफॉर्म पर यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक शातिर लुटेरे को पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और लूट/चोरी के पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

आपके लिए और..- कर्ज नहीं चुकाया तो सील हुआ मकान, तहसीलदार के नेतृत्व...

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रेलवे गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र (आईपीएस) एवं पुलिस उपाधीक्षक रेलवे विनोद कुमार (पीपीएस) के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई।

पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक रेलवे स्टेशन गोरखपुर के घड़ी गेट के सामने सेल्फी प्वाइंट और भाप इंजन के पास मौजूद है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गोलू डोम पुत्र स्व. दीपचंद, निवासी सूरजकुंड डोमखाना, थाना तिवारीपुर, जनपद गोरखपुर (उम्र 23 वर्ष) के रूप में हुई है।तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से 05 अदद चोरी/लूट के मोबाइल फोन
एक अदद अवैध तमंचा (315 बोर) एक अदद जिंदा कारतूस (315 बोर)
बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 48/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व 317(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर योजनाबद्ध तरीके से चोरी व लूट की घटनाएं करता था। चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों का मोबाइल व सामान चुरा लेता था
प्लेटफॉर्म पर भीड़ का फायदा उठाकर वारदात करता था
रेलवे आउटर पर डंडा मारकर यात्रियों के हाथ से मोबाइल गिरवा देता था
पकड़े जाने पर अवैध तमंचा दिखाकर लोगों को डराता और फरार हो जाता था
चोरी किए गए मोबाइल को राह चलते लोगों को बेचकर वह अपना खर्च चलाता था।

गोलू डोम का आपराधिक इतिहास भी लंबा है। वह जीआरपी, तिवारीपुर, शाहपुर और गोरखनाथ थानों में दर्ज कई मामलों में पहले भी जेल जा चुका है। उसके खिलाफ चोरी, लूट और आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे दर्ज हैं।

संयुक्त टीम की कार्रवाई
इस कार्रवाई में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम शामिल रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अलगू यादव, हेड कांस्टेबल आशुतोष मिश्रा, आशुतोष सिंह, कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, आरपीएफ के उपनिरीक्षक अयूब खां, दिनेश यादव तथा सीआईबी के हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र प्रताप सिंह व कांस्टेबल राघवेन्द्र साहनी की अहम भूमिका रही।
रेलवे पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’
कलाई पर सजी राखी, दिल में सुरक्षा का संकल्प… जीआरपी के जवान बने बहनों के ‘भाई’

गोरखपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर गोरखपुर रेलवे स्टेशन का यात्री हाल उस समय…

चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
चाय में नशा, फिर यात्री बेहोश… सामान साफ! 23 साल से ‘जहरखुरानी’ का खेल खेल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशन पर यात्री बनकर घूमना, भोले-भाले यात्रियों से दोस्ती गांठना, बातचीत में…

चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे
चलती ट्रेनों में सो रहे यात्रियों को बनाते थे निशाना, जीआरपी ने दो शातिर लुटेरे-चोर दबोचे

गोरखपुर । रेलवे यात्रियों को निशाना बनाकर चलती ट्रेनों और प्लेटफॉर्म पर चोरी व…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking