कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण में चल रहे नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ में आठवें दिन मुख्य अतिथि समाज सेवी रणधीर राव उर्फ बुल्लू बाबू ने फीटा काट कर रामलीला का शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन न केवल आध्यात्मिक उन्नति के लिए आवश्यक है, बल्कि समाज में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है। यज्ञ में हो रहे हवन से वातावरण शुद्ध हो जाता है।उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण शुद्धि ,लोक कल्याण और सामाजिक समरसता का प्रतीक है।जो मानव जीवन को सही दिशा दिखाते हैं।
इस दौरान आचार्य पं शुभम तिवारी, एस पी सिंह, रंगलाल चौहान,अनिरुद्ध सिंह उर्फ गड्डे, अजय सिंह, विजेन्द्र तिवारी उर्फ गुलशन बाबा, क्रांति केसरवानी, मकशुदन सिंह उर्फ मुन्ना सिंह, रविन्द्र कुशवाहा, संजय यादव , उग्गम चौधरी, टीपी सिंह, राजेश पटेल आदि मौजूद रहे।
हाटा कुशीनगर: विधान परिषद में नेता शिक्षक दल एवं गोरखपुर फैज़ाबाद क्षेत्र के शिक्षक…
हवाई सर्वेक्षण के बाद जवही दयाल के राहत शिविर पहुंचे मुख्यमंत्री, पीड़ितों से लिया…
5.43 लाख क्यूसेक से घटकर 1.91 लाख क्यूसेक हुआ डिस्चार्ज, गांवों में अब भी…
कुशीनगर। जिस एपी तटबंध को बचाने के लिए सोमवार को पूरा दिन प्रशासनिक और…