News Addaa WhatsApp Group

हनुमानगंज: डोल मेला में ड्यूटी करती रही पुलिस, चार बाइक एवं एक सायकिल गायब

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 3, 2024  |  3:33 PM

81 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: डोल मेला में ड्यूटी करती रही पुलिस, चार बाइक एवं एक सायकिल गायब
  • बीते रविवार/सोमवार को डोल मेले में नर्तकियों को देखने जुटी थी भारी भीड़ 
  • छितौनी नगर पंचायत से चार बाइक व एक सायकिल चोरी
खड्डा/कुशीनगर। छितौनी नगर पंचायत में आयोजित हुए डोल मेले में बीते रविवार/सोमवार की रात बाइक गायब करने वालों की गजब चांदी थी। बाइक चोरों ने अंधेरे का भरपूर फायदा उठाया और नगर से चार बाइक और एक साइकिल पर हाथ साफ कर लिए। हनुमानगंज पुलिस मामले के छानबीन व गायब बाइकों का पता लगाने में जुटी हुई है।
नगर पंचायत छितौनी के बस स्टैंड पर रविवार को भव्य डोल मेला का आयोजन हुआ था। सांस्कृतिक कार्यक्रमों को देखने पड़ोसी बिहार राज्य सहित आस-पास के दर्जनों गांवों से युवक यहां मेला देखने आए थे। हनुमानगंज पुलिस मेला ड्यूटी में मौजूद रही। जूलूस आदि को लेकर विद्युत आपूर्ति गायक थी। चोरों ने अंधेरे का भरपूर फायदा उठाया और नगर पंचायत छितौनी के मुखर्जी नगर से वीरेंद्र गुप्ता की पल्सर बाइक, बुलहवापुरी वार्ड से राजेश वर्मा का सुपर स्प्लेंडर, आजाद नगर रेलवे स्टेशन के समीप से मुंद्रिका के दरवाजे पर खड़ी पल्सर तो सुभाष नगर निवासी महेंद्र वर्मा के दरवाजे से स्प्लेंडर बाइक वहीं कुछ दूरी पर लक्ष्मी मद्धेशिया की दरवाजे पर खड़ी साइकिल को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और चुरा लिए। सुबह दरवाजे से मोटरसाइकिल व साइकिल   नहीं दिखाई देने पर वाहन स्वामी हैरान हो गए और आस- पास खोजबीन शुरू की लेकिन पता नहीं चलने पर छितौनी चौकी सहित हनुमानगंज थाना पहुंचकर बाइक चोरी होने की सूचना एवं कार्रवाई की मांग की है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking