News Addaa WhatsApp Group Join करें

हनुमानगंज: मछली मारने गये युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 5, 2024  |  8:19 PM

431 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हनुमानगंज: मछली मारने गये युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत छितौनी निवासी एक युवक की सोमवार की भोर में मछली मारने के दौरान डूबने से मौत हो गई। शव पानी में उतरा था देख मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस शव को पोखरे से बाहर निकाल शिनाख्त की कार्रवाई पूरी कर पोस्टमार्टम में भेज आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

छितौनी नगर पंचायत निवासी 40 वर्षीय लल्लन निषाद हनुमानगंज थाना के पनियहवा स्थित पिकेट के पीछे स्थित पोखरे में सोमवार की सुबह मछली मारने गए थे। इस दौरान वह गहरे पानी में चले गए और संतुलन बिगड़ने से पानी में डूबने लगे। पोखरे में अकेले होने की बजह से उन्हें किसी के द्वारा शोर मचाने और बचाने का प्रयास भी नहीं हो सका और वे डूब गए। थोड़ी देर बाद सूर्योदय होने पर कुछ ग्रामीणों ने पोखरे में उतराता शव देख कर शोर मचाया तो लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराई। थोड़ी देर में घर वालों ने उनकी पहचान की। हनुमानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेजने सहित आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking